नए कानूनों की प्रदर्शनी में हर रोज पहुंच रहे हैं हजारों विद्यार्थी और नागरिक

सोनिका वधवा

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के केडीबी मेला ग्राउंड में चल रही तीन नए कानूनों को लेकर प्रदर्शनी को हर रोज हजारों नागरिक और स्कूली विद्यार्थी देख रहे हैं। प्रदर्शनी में सबसे ज्यादा रुचि नई पीढ़ी के बच्चे और विद्यार्थी ले रहे हैं।
जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 3 अक्टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कुरुक्षेत्र के केडीबी मेला ग्राउंड में तीन नए कानूनों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था।  उसके बाद इस पर प्रदर्शनी को आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया है।  इस प्रदर्शनी में प्रतिदिन सुबह 11 बजे, दोपहर 2 बजे और सायं 4 बजे शौ दिखाए जाते हैं।  पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से आम नागरिकों और विद्यार्थियों को पुलिस कार्य प्रणाली के बारे में विस्तार से दिखाया और समझाया जाता है। इस प्रदर्शनी में विशेष रूप से विद्यार्थी रुचि ले रहे हैं और प्रदर्शनी में मौजूद पुलिस कर्मचारियों से हर बात बारिकी से समझ रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हम सबके लिए खुशी की बात है की नई पीढ़ी इन कानूनों के बारे में जानने की जिज्ञासा रखती है। प्रदर्शनी मे दिखाया गया है कि 112 दिन में हत्या के अपराधी को सजा सुनाकर जेल की सलाखों में भेजा गया है।

रविवार को पुलिस कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने देखी प्रदर्शनी।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रदर्शनी को देखने के लिए दूसरे जिलों से भी हजारों की संख्या में आम नागरिक पहुंच रहे हैं।  प्रदेशभर के स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय से विद्यार्थी और युवा प्रदर्शनी को देखने पहुंच रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 5 अक्टूबर रविवार को विभिन्न जिलों के पुलिस कर्मचारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। रविवार को जिला पुलिस जीन्द, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, नारनौल, सिरसा, अम्बाला, फरीदाबाद, पलवल, भिवानी, हांसी, हिसार, फतेहाबाद, रोहतक, पानीपत, चरखी दादरी, कुरुक्षेत्र सहित 22 जिलों से करीब अढाई हजार से ज्यादा पुलिस कर्मचारी प्रदर्शनी देखने पहुंचे। पुलिस कर्मचारी अपने विभाग की इस तरह की प्रदर्शनी को देखकर गदगद हुए। प्रदर्शनी देखने आए पुलिस कर्मचारियों ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी उन्होंने पहली बार देखी है। पुलिस कर्मचारियों के अलावा विभिन्न कॉलेजों और स्कूलों के बच्चों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में आने वाले सभी नागरिकों और विद्यार्थियों को निरीक्षक परमबीर सिंह स्टेप अनुसार कार्रवाई को समझाया। रविवार को करीब 2600 पुलिस कर्मचारियों और नागरिकों ने प्रदर्शनी को देखा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *