, समरोह में हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमति सुमन सैनी ने की बतौर मुख्यतिथि शिरकत

कार्यक्रम की अध्यक्षता की पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने

कार्यक्रम में अतिविशिष्ठ अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने की शिरकत।

नारायणगढ़, 4 अक्तूबर।
अग्रवाल वैश्य सभा नारायणगढ़ द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला नारायणगढ़ में किया गया। इस अवसर पर हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी श्रीमति सुमन सैनी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने की। वहीं, अतिविशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी समारोह में शामिल हुए। समारोह में पहुंचने पर अग्रवाल वैश्य सभा के प्रधान सुनील अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि एवं सभी गणमान्य अतिथियों का शॉल, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि श्रीमति सुमन सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि महाराजा अग्रसेन समाजवाद, उदारता और सहयोग के प्रतीक थे। उन्होंने सर्व समाज को एकजुट करने का कार्य किया और महाराजा अग्रसेन द्वारा उस समय शुरू की गई ‘एक ईंट, एक रुपया’ की परंपरा आज भी सामाजिक समरसता का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को महाराजा अग्रसेन के जीवन से प्रेरणा लेकर समाजहित और राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। गर्व का विषय है कि महाराजा अग्रेसन जी के आदर्शो को अग्रवाल समाज ने निरंतर आगे बढाया है। अग्रवाल समाज सदैवा समाज कल्याण के कार्यो में अग्रणी रहा है।
उन्होने कहा कि अग्रवाल समाज मुख्यत: व्यापार और उद्योग से जुड़ा हुआ है। हरियाणा सरकार ने पिछले कुछ वर्षो में उद्योग एवं व्यापार के अनुकूल माहौल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाये है। इन नीतियों के कारण ही आज हरियाणा देश-विदेश में निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। सरकार ने व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया है। हिसार हवाई अड़्डे का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखा गया है। ताकि आने वाली पीढियां उनके आदर्शो एवं सिद्धांतों को याद रखे। व्यापारियों के लिए ई-रिफंड की सुविधा शुरू की गई है। कराधान के क्षेत्र में ई-पंजीकरण, कर की ई-अदायगी एवं रिटर्न की ई-फाइलिंग, ई-निविदा और सी-फार्म जारी करने की ऑन लाइन सुविधा शुरू की है। प्रदेश में मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व योजना के तहत 20 साल से अधिक समय से किराये या लीज अथवा लाइसेंस फीस पर चल रही पालिकाओं की दुकानों व मकानों की मलकीयत उन पर काबिज व्यक्तियों को दी है। अब तक 6 हजार 322 पात्र लाभार्थियों को दुकानों की रजिस्ट्रियां सौंपी जा चुकी है। व्यापारियों की सुविधा के लिए माल के अंतर्राज्यीय आवागमन के लिए ई-वे बिल योजना शुरू की है। प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मान धन योजना के तहत खुदरा विक्रेताओं और दुकानदारों के लिए 60 वर्ष की आयु होने पर तीन हजार रूपये की मासिक पेंशन सुनिश्चित की है। लघु व मध्यम व्यापारियों के कल्याण के लिए अलग से एम.एस.एम.ई.विभाग का गठन किया गया है। इसके अलावा भी कई योजनाएं शुरू की गई है। अग्रवाल सभा द्वारा रखी गई मांगों को श्रीमति सुमन सैनी ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के समक्ष रख पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने आर्थिक समानता और सामाजिक न्याय की जो नींव 5150 वर्ष पहले रखी थी, वह आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज ने व्यापार, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है।
महाराजा अग्रसेन की शिक्षाएं हमें आपसी भाईचारे और सहयोग की ओर प्रेरित करती हैं। समाज को चाहिए कि उनके बताएं आदर्शों को जीवन में अपनाकर समाज सेवा में योगदान दें। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहली बार हुआ है कि हरियाणा में महाराजा अग्रसेन जयंती को सरकारी तौर पर मनाया गया है।
पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि महाराजा अग्रसेन केवल अग्रवाल समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा पुंज हैं। उन्होंने सामाजिक न्याय और समानता की मिसाल पेश की, जिसे हमें हर स्तर पर लागू करना चाहिए। महाराजा अग्रसेन जी की सोच आधुनिक अर्थव्यवस्था की नींव थी। समाज के हर वर्ग को समान अवसर मिले, यही उनकी शिक्षाओं का मुख्य संदेश था। महाराजा अग्रसेन ने 36 बिरादरियों को एक सूत्र में पिरोने का काम किया हैं। उन्होनें सबको एक बराबर समझा। उन्होंने समाज के लोगों से आहवान किया कि वे महाराजा अग्रसेन के बताए गये रास्ते पर चलते हुए जो संदेश उन्होंने हजारों वर्ष पूर्व दिया था, उसको आत्मसात करते हुए जरूरतमंद व गरीब लोगों की सहायता करें।
इस अवसर पर वाईस चेयरमैन ओमप्रकाश देवीनगर ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने जरूरतमंद व गरीब लोगों की सहायता करने का जो संदेश दिया था, केन्द्र व प्रदेश सरकार उनके बताए गये रास्ते पर चलकर गरीबों के उत्थान के लिये निरंतर कार्य कर रही है। अनेकों योजनाएं क्रियान्वित की गई है और उन योजनाओं का लाभ जरूरतमंद व योग्य लोगों को उपलब्ध करवाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि हम सब के लिए यह गर्व की बात है कि सीएम नायब सैनी नारायणगढ़ क्षेत्र से है। जोकि 24 घण्टें सर्व समाज का भला करने में लगे हुए है।
समारोह में अग्रवाल वैश्य सभा के प्रधान सुनील अग्रवाल ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया और कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को जीवंत रख कर देश एवं समाज कल्याण के लिए कार्य करते रहे।
कार्यक्रम में अग्रवाल सभा द्वारा करवाये गये सामाजिक कार्यो के बारे में जानकारी दी गई तथा भविष्य में क्या-क्या ओर कार्य सभा द्वारा प्रस्तावित है, उनके बारे में भी बताया गया।
बॉक्स- समारोह में समाज के शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में मेधावी बच्चों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रीमद भगवद गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
बॉक्स- मार्किट कमेटी शहजादपुर के चेयरमैन गोपाल मितल तथा नारायणगढ़ मार्किट कमेटी के वाईस चेयरमैन भूषण अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया और इनकी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का समाज की ओर से धन्यवाद किया गया।
इस अवसर पर संजीव अग्रवाल द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की जीवनी के बारे में विस्तार से बताया गया तथा समारोह का शुभारम्भ वंदेमातरम गीत से किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप सैनी अम्बली, भाजपा जिला महामंत्री विवेक गुप्ता, हनीश सैनी, अग्रवाल सभा के प्रधान सुनील कुमार अग्रवाल, नगरपालिका उपप्रधान आईना गुप्ता, अनिल गुप्ता, मोहित गुप्ता, मोहित अग्रवाल, श्याम लाल कंसल, संजीव अग्रवाल, अश्वनी गर्ग, सुरेश गोयल, राकेश अग्रवाल, जयप्रकाश, राजीव गुप्ता, बलजिन्द्र गुप्ता, भूपिन्द्र अग्रवाल, श्याम लाल अग्रवाल, राकेश बिंदल, पार्षद प्रदीप गोयल, सुमन गुप्ता तथा भाजपा विधानसभा संयोजक अश्वनी अग्रवाल, नारायणगढ़ मार्किट कमेटी चेयरमैन नरेन्द्र राणा कुराली, मण्डल प्रधान जगदीप कौर, प्रीतपाल कौर मक्कड, मंजू कौशिक, राजू मक्कड़, संजीव कौशिक, मंगू राम कंजाला, मनीष मितल शहजादपुर, संजीव गुर्जर धनाना, डॉ. रोहित सैनी व हैप्पी शर्मा बनौदी, रणधीर सिंह, कृष्ण लाल धारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा काफी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *