13 से 17 अक्तूबर तक होंगी जिला स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताएं, बच्चे दिखाएँगे अपनी-अपनी प्रतिभाओं रंग
अंबाला, 03 अक्तूबर- जिला बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के सौजन्य से जिला बाल कल्याण परिषद एवं बाल भवन अंबाला द्वारा 13 अक्तूबर से 17 अक्तूबर, 2025 तक पंचायत भवन, अंबाला शहर में जिला स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिला बाल कल्याण परिषद का यह मंच बच्चों में छिपी हुई प्रतिभाओं और सृजनात्मक गुणों को सामने लाने तथा उन्हें निखारने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का कार्य करेंगा। अपनी प्रतिभाओं के दम पर बच्चों को मण्डल स्तरीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका मिलेंगा। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चे अपनी प्रतिभाओं के द्वारा कला, संस्कृति, शिक्षा, साहित्य और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे।
उपायुक्त ने जिले के सभी स्कूलों व बच्चों के अभिभावकों से आह्वान किया कि वे निर्धारित आयु वर्ग के अधिक से अधिक बच्चों को इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि वे अपने प्रतिभा और सृजनात्मकता गुणों के द्वारा एक नई पहचान बनाकर जीवन में आगे बढ सकें।
जिला बाल कल्याण अधिकारी विश्वास मलिक ने बताया कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिला बाल कल्याण परिषद एवं बाल भवन द्वारा जिला स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं में एकल नृत्य, एकल शास्त्रीय नृत्य, एकल गान, समूह नृत्य, प्रश्नोत्तरी, देशभक्ति समूह गान तथा एकांकी नाटक/नाट्य नाटक जैसी प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। इन प्रतियोगिताओं में जिला स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमें व प्रतिभागी आगे मण्डल स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के पात्र होंगें। वहीं, मण्डल स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने  वाले प्रतिभागी व टीमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगी।
इसके अतिरिक्त फैंसी ड्रेस, क्ले मॉडलिंग, दीया/मोमबत्ती सजावट, कार्ड मेकिंग, मौके पर स्केचिंग, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, थाली पूजन/कलश सजावट, फन गेम (लडक़े व लड़कियां), रंगोली, हैंड राइटिंग (हिंदी व अंग्रेजी) तथा सर्वश्रेष्ठ ड्रामेबाज जैसी अन्य प्रतियोगिताएं भी जिला स्तर पर करवाई जाएंगी। इन स्पर्धाओं में जिला स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे सीधे राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *