अंबाला, 27 सितंबर । पुलिस ऑफिसर सोशल वेलफेयर एसोसिएशन अंबाला की मासिक बैठक आज सुदर्शन टावर, अंबाला कैंट में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान अश्विनी कुमार ने की। बैठक विशेष रूप से एचडीएफसी बैंक, अंबाला कैंट कार्यालय में आयोजित हुई, जिसमें बैंक के सर्किल हेड श्री विकास गुप्ता और उनके स्टाफ ने भाग लिया।
बैठक में पेंशनरों तथा उनके परिजनों को बैंक की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी गई। श्री गुप्ता ने बताया कि इच्छुक पेंशनर और उनके बच्चे बैंक में फुल टाइम या पार्ट टाइम सेवा से जुड़ सकते हैं। बैंक स्टाफ ने उपस्थित सदस्यों को डिजिटल बैंकिंग, पेंशन खाता सुविधाओं और अन्य विशेष सेवाओं से भी अवगत कराया।
इस अवसर पर बैंक की ओर से उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया गया तथा मेडल भेंट किए गए। एसोसिएशन के सदस्यों ने सरकार से मांग की कि सभी लाभार्थियों के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा जल्द से जल्द लागू की जाए। इसके साथ ही मेडिकल भत्ते में बढ़ोतरी करने और पंजाब सरकार की तर्ज पर पेंशनरों को आयु 65, 70, 75 और 80 वर्ष पूर्ण होने पर क्रमशः 5%, 10%, 15% और 20% की अतिरिक्त वृद्धि दिए जाने की भी मांग रखी गई।
बैठक में वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं सदस्यों ने भी भाग लिया, जिनमें फूल कुमार, पूर्व एसपी राजेंद्र कौशिक, पूर्व प्रधान तरसेम लाल शर्मा, राजेंद्र कुमार सेठी, सुदर्शन कुमार, बिजेंद्र कुमार, वेद प्रकाश, लक्ष्मी चंद, संतोष सिंह, रणधीर सिंह, रणजीत सिंह (सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर), राजपाल सिंह राणा, मदन राणा (कैशियर), बलदेव कृष्ण, अशोक शर्मा, वेद प्रकाश पाराशर, राम जुवारी, देशराज, जसवंत सिंह और घनश्याम आदि प्रमुख रहे।

बैठक का समापन आपसी सामंजस्य और पेंशनरों की एकजुटता के संदेश के साथ किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *