सर्दी के तीसरे दौर में हरियाणा में पारा माइनस में पहुंच गया है। हिसार के बालसमंद का न्यूनतम तापमान -0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अंबाला को छोड़कर अन्य 21 जिलों में हालात ज्यादा खराब हो गए हैं। इन जिलों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे में -1.4 डिग्री औसत गिरावट देखी गई है।

इन जिलों में हालात ज्यादा खराब
हरियाणा के हिसार जिले के बालसमंद के साथ ही महेंद्रगढ़ का पारा -0.4 रिकॉर्ड किया गया है। राज्य की औद्योगिक नगर गुरुग्राम की रातें शिमला से ठंडी दर्ज की गई हैं। यहां का न्यूनतम पारा 0.1 रिकॉर्ड किया गया है। हिसार जिले का 0.8, सोनीपत के जगदीशपुर में 1.4, मेवात का 1.6, कैथल का 1.4, सिरसा का 1.5 पारा रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट
चंडीगढ़ मौसम विभाग ने आज और कल मौसम को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। विभाग के अनुसार दो दिन हरियाणा में घना कोहरा और शीतलहर चलेगी। रात के तापमान में और गिरावट आएगी। इससे कुछ जिलों में पारा जमने की भी संभावना बनी हुई है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *