21 तारीख से बाजरा खरीद शुरू नहीं हुई तो 22 को हाइवे जीटी रोड जाम करने की चेतावनी दी।

रेवाड़ी में भारतीय किसान यूनियन चढूनी संगठन की टीम ने आज किसान भवन में बैठक और प्रैस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सरकार और प्रशासन के सामने अपनी मांगे रखी। प्रदेशभर में शुक्रवार को एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल के बाद किसान यूनियन ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी संदर्भ में प्रैस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान समय सिंह ने बताया कि यह सरकार कहती है कि एमएसपी थी, एम एसपी है और एमएसपी रहेगी। कहां है एमएसपी? बाजरा 1700 से 2000 तक बिक रहा है और किसान बाजरा को ओने पौने दामों में बेचने के लिए मजबूर है लेकिन सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने 21 तारीख को एमएसपी पर बाजरा की फसल खरीद शुरू नहीं की तो 22 तारीख को जीटी रोड जाम किया जाएगा या मुख्यमंत्री की कोठी का परमानेंट घेराव किया जाएगा। समय सिंह प्रधान, राजेंद्र गेरा, राजकुमार तथा मनीषा यादव आदि ने बताया कि बीजेपी का नेता या कोई भी पदाधिकारी किसानों की समस्याओं पर जुबान खोलने के लिए तैयार नहीं है जबकि रेवाड़ी जिले के तीनों एमएलए बीजेपी के हैं। हरियाणा में जो बीजेपी की सरकार बनी है उसमें अहिरवाल का पूरा योगदान है। और अहीरवाल में सबसे ज्यादा बाजरा होता है। अपोजिशन वाले भी इस पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। ना ही बाजरे की खरीद पर ना ही किसानों की समस्याओं पर कुछ बोल रहे हैं और ना ही इस पर कोई समाधान देते हैं। भारतीय किसान यूनियन चढूनी ही रेवाड़ी में किसानों की लड़ाई लड़ती है और लड़ती रहेगी। इस मौके के ऊपर राजेंद्र कुमार गेरा, बाबूलाल रोडवेज, राजकुमार, ओपी लोहना, मनीषा यादव, रोशन लाल दरोगा सहित आदि कई किसान नेता मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *