करनाल,17 सितम्बर। जिला नगर योजनाकार गुंजन ने बताया कि बुधवार को अर्बन एरिया करनाल में तीन अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि पहली अवैध कॉलोनी जो लगभग एक एकड़ में गांव कम्बोपुरा में स्थित है जिसमें एक डीपीसी एवं सभी कच्ची सडकों के विरूद्ध तोडफोड़ की कार्रवाई की गई। दूसरी अवैध कॉलोनी जो लगभग चार एकड़ में गांव कम्बोपुरा में अशोक विहार काॅलोनी के पीछे स्थित है जिसमें दो डीलर आॅफिस, 15 डी.पी.सी., एक प्लाट की चारदीवारी एवं सभी कच्ची सड़कों के विरूद्ध तोडफोड़ की कार्रवाई की गई। तीसरी अवैध कॉलोनी जो लगभग चार एकड़ में  गांव बजीदा के रकबा में दहा के पास स्थित है जिसमें दो डीपीसी, एक डीलर हट, सीवरेज पाईप एवं  निर्माण सामग्री आदि के विरूद्ध तोडफोड़ की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान जिला नगर योजनाकार करनाल व ड्यूटी मजिस्ट्रेट व थाना मधुबन की पुलिस फोर्स मौके पर उपस्थित थी।

जिला नगर योजनाकार गुंजन ने लोगो से अपील की कि कोई व्यक्ति अवैध कॉलोनी में कोई निर्माण नहीं करें अन्यथा कार्यालय द्वारा तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी। अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माणों के विरुद्ध किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी व तोडफोड़ की कार्रवाई जारी रहेगी तथा दोषियों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज करवाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *