कुरुक्षेत्र: विरासत दि हेरिटेज विलेज जी.टी. रोड मसाना में विरासत हेरिटेज व एसोसिएशन ऑफ हरियाणवीज इन ऑस्ट्रेलिया द्वारा राज्य स्तरीय सांझी उत्सव-2025 का आयोजन 21 सितंबर से 1 अक्टूबर तक किया जायेगा। इस सांझी उत्सव में हरियाणा राज्य बाल विकास परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी मैडम सुमन सैनी बतौर मुख्यातिथि सांझी विजेताओं को पुरस्कार वितरण करेंगी। मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी श्री कैलाश सैनी ने इस आशय की पुष्टि की है।
विरासत एएचए सांझी उत्सव के निदेशक अभिनव पूनिया ने सांझी उत्सव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 21 सितंबर अमावस्या के दिन विरासत में सभी सांझी प्रतिभागियों द्वारा सुबह 8 बजे से 2 बजे तक सांझी लगाने का कार्यक्रम होगा। उत्सव में लोक सांस्कृतिक विषय-वस्तुओं की प्रदर्शनी आने वाले दर्शकों व प्रतिभागियों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगी। निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा सांझी प्रतियोगिता का परिणाम घोषित करने के पश्चात सांय 4.30 बजे मैडम सुमन सैनी द्वारा सांझी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। अभिनव पूनिया ने बताया कि विरासत सांझी उत्सव-2025 प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए 1 लाख 71 हजार आठ सौ रूपये के पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। प्रथम पुरस्कार 51 हजार, दूसरा 31 हजार, तीसरा 21 हजार, चौथा 11 हजार के चार पुरस्कार, पांचवा 51 सौ रूपये के तीन पुरस्कार, छठा पुरस्कार 31 सौ रूपये पांच पुरस्कार, सातवां 21 सौ रूपये के पांच पुरस्कार जबकि आठवां 11 सौ रूपये के पांच पुरस्कार रखे गए हैं। उल्लेखनीय है कि मैडम सुमन सैनी का लोक संस्कृति के प्रति विशेष रुझान रहा है। जहां एक ओर मैडम सुमन सैनी प्रदेश भर से आई हरियाणा की महिलाओं द्वारा लगाई जाने वाली सांझी का अवलोकन करेंगी इसके साथ ही प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा अन्य पुरस्कार पाने वाली महिलाओं को सम्मानित भी करेंगी। अभिनव पूनिया ने बताया कि सांझी उत्सव कार्यक्रम में भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय सोनीपत की कुलपति प्रो. सुदेश छिक्कारा व जिला परिषद कुरुक्षेत्र के वाइस चेयरमैन डी पी चौधरी विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

बॉक्स
सांझी को समर्पित होगी सांस्कृतिक संध्या

सांझी उत्सव में सांझी को समर्पित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जायेगा। इस कार्यक्रम में सांझी के गीत गाए जाएंगे, हरियाणवी लोक नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा। इसके साथ ही हरियाणा के लोकरंग की विशेष प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *