सीईओ ने वीसी के माध्यम से की समीक्षा

करनाल, 15 सितंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने देश भर में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत वर्ष 2002 की मतदाता सूची तथा 2024 की मतदाता सूचियों का मिलान किया जाएगा। संबधित बीएलओ द्वारा यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके लिए 1 जनवरी, 2026 की क्वालीफाइंग डेट तय की गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी उत्तम सोमवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध के अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। इससे पहले हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने सोमवार को चंडीगढ़ से आयोजित वीसी के माध्यम से उपायुक्तों व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ मतदाताओं की सूची व अन्य बिंदुओं बारे विस्तार से समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी उत्तम ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को अवगत करवाते हुए बताया कि जिला में पांच विधानसभा क्षेत्र है, जिनमें करनाल, इंद्री , नीलोखेड़ी, घरौंडा तथा असंध शामिल है। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए सभी बीएलओं व सुपरवाईजरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा और विशेष गहन पुनरीक्षण को समय पर पूरा करवाया  जाएगा।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका शर्मा, एसडीएम करनाल एवं पंजीयन अधिकारी अनुभव मेहता,एसडीएम इंद्री एवं पंजीयन अधिकारी अशोक मुंजाल, एसडीएम घरौंडा एवं पंजीयन अधिकारी राजेश सोनी, एसडीएम नीलोखेड़ी एवं पंजीयन अधिकारी अशोक कुमार, एसडीएम असंध एवं पंजीयन अधिकारी राहुल, चुनाव तहसीलदार सुदेश राणा मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *