सोनिका वधवा
कुरुक्षेत्र। इंडोनेशिया ने गीता के नाम से जारी किया डाक टिकट कुरूक्षेत्र , 13 सितंबर — मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए ज्ञान के दिव्य संदेश को पूरे विश्व मे फैलाया जा रहा है। इंडोनेशिया के साथ भारत के पुराने सांस्कृतिक संबंध तो थे ही अब इन संबंधों में गीता ज्ञान भी शामिल किया गया है।
 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार की शाम को इंडोनेशिया के बाली संसद सभागार में चल रही तीन दिवसीय छठे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर अपना वीडियो संदेश दे रहे थे। इस दौरान इंडोनेशिया ने गीता पर डाक टिकट जारी किया।
 मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडोनेशिया में स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया गया है। यहां के नागरिक भी गीता का ज्ञान प्राप्त कर आगे प्रचार करेंगे। ताकि इस ज्ञान के आलोक से जगत का कल्याण हो सके। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया के नागरिकों को स्वामी ज्ञानानंद जी ने गीता को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। इससे इंडोनेशिया व भारत के संबंध मजबूत होंगे।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अब कुरुक्षेत्र से बाहर विदेशों में भी गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। अब तक मॉरिसिस, लंदन, कनाडा, आस्ट्रेलिया, श्रीलंका और यूके में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा चुका है। आने वाले समय में अन्य देशों में भी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इंडोनेशिया के नागरिकों से आह्वान किया कि वेे गीता के दिव्य संदेश को अपने जीवन में उतारें।
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा कि गीता से दुनिया को जीवन जीने की कला और सद्भाव एवं शांति का मंत्र मिलता और यह सामंजस्य का प्रतीक है। गीता के मूल मंत्र से ही विश्व का कल्याण संभव है। यदि एक मिनट गीता भी का पाठ किया जाए तो व्यक्ति विचार और मन से मजबूत बनता है। इंडोनेशिया के बाली में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर पूरा उत्साह और जोश है। इंडोनेशिया के नागरिक गीता को अपने जीवन में उतारने के साथ-साथ इस ज्ञान का प्रचार भी करेंगे।
 इस मौके पर हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा में भगवान श्रीकृष्ण की विशाल प्रतीमा को बनाया जाए, जिसे पूरा विश्व जाने। इसके लिए प्रदेश के पर्यटन विभाग की तरफ से हर सहयोग दिया जाएगा।
 वेदकर्ण एमडब्ल्यूएस तृतीय बाली के सीनेटर डॉ. आई. गुस्तीनगुरा आर्य ने कहा कि इंडोनेशिया में गीता के प्रति लोगों को पहले से ही बहुत लगाव है लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन से आम जन का गीता से और अधिक जुड़ाव होगा। उन्होंने कहा कि बाली भारत का छोटा भाई है। यहां पर वो गीता को लेकर कार्यक्रमों का आगे भी आयोजन करते रहेंगे।
 इस मौके पर विदेश मंत्रालय दक्षिण क्षेत्र की सचिव डॉ. नीना मल्होत्रा, बाली विधायक प्रोफेसर सोमवीर, बाली में भारत के सीजीआई शशांक विक्रम, विधायक बुद्धि उत्तमा, विधायक राकी, विधायक मेदू पार्ता, हरियाणा महिला आयोग की चेयरमैन रेणु भाटिया, चेयरमैन सुषमा गुप्ता, करनाल की मेयर रेणु बाला गुप्ता, मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, 48 कोस मानिटरिंग कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *