कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा करेंगे राज्य स्तरीय कविता पाठ प्रतियोगिता का उद्घाटन
कुवि के सभी सभी विभागों एवं संस्थानों के विद्यार्थी ले रहे हैं भाग
कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 3100, द्वितीय 2100 और तृतीय 1100 रुपये का पुरस्कार
कुरुक्षेत्र, 13 सितम्बर। 
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा 15 सितंबर को प्रातः 10 00 बजे सीनेट हॉल में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग, इंस्टीट्यूट ऑफ इंटिग्रेटिड एंड ऑनर्स स्टडीज तथा जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में देश भक्ति पर आधारित राज्य स्तरीय कविता पाठ प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगें। इस अवसर पर हरियाणा साहित्य अकादमी के निदेशक धर्मदेव विद्यार्थी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होंगे ।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रोफेसर महासिंह पूनिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के प्रत्येक विभाग, संस्थान के 4 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं जो  देशभक्ति पर आधारित कविताओं के माध्यम से हिंदी दिवस के महत्व को आगे बढ़ायेगे। उन्होने बताया कि  कविता की समय सीमा 3 से 6 मिनट  है जो विद्यार्थियों द्वारा रचित कविता एवं अन्य कवि की रचनाएं है। इस कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 3100 रूपये, द्वितीय पुरस्कार 2100 रूपये, तृतीय पुरस्कार 1100 रूपये तथा तीन सांत्वना पुरस्कार प्रत्येक को 500 रूपये निर्धारित किया गया है। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।  कविता पाठ प्रतियोगिता में संयोजक आईआईएचएस की प्राचार्या प्रोफेसर रीटा, जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रोफेसर. महासिंह पूनिया व युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला सम्मिलित है। इस कार्यक्रम  के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया गया है जिसमें तीनों संयोजक संस्थानों एवं विभाग के विद्वानों को सम्मिलित किया गया है जिन्हें उनकी जिम्मेदारियां प्रदान की गई है।
प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि हिंदी दिवस पर आयोजित यह प्रतियोगिता विश्वविद्यालय परिसर में संचालित सभी विभागों एवं संस्थानों के विद्यार्थियों को एक मंच प्रदान करेगा। हिंदी भाषा जो कि संपूर्ण भारत में अन्य भाषाओं से सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है उसे आगे बढ़ाने का कार्य करेगी। उन्होने बतायाा कि कविता पाठ से विद्यार्थियो में देशभक्ति की भावना और अधिक सशक्त होगी साथ ही हिदी के महत्व को भी आगे बढ़ाने का कार्य करेगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *