करनाल 13 सितंबर। छत्रपति शिवाजी सेवा बस्ती में हरियाणा सेवा भारती, जिला करनाल नरसी भगत शाखा व विश्वकर्मा शाखा हवन यज्ञ कर सभी के सुख शांति और समृद्धि की कामना की। तत्पश्चात प्रसाद वितरण एवं संस्कार प्रतियोगिता आयोजित की गई। हवन यज्ञ में मुख्य यजमान श्रीमती एवम श्री राजकुमार बहल जी रहे।  सेवा भारती के जिला अध्यक्ष श्री विपिन अरोड़ा ने बताया कि इस मौके पर बस्ती से लगभग 120 महिलाएं, बच्चे व पुरुष उपस्थित रहे। बस्ती के साफ सुथरे घरों निरीक्षण किया गया और उपहार स्वरूप  शिव मन्दिर सैक्टर 6 द्वारा वस्त्र भेंट किए गए। भारत माता के नारों से सारा माहौल गूंज उठा। इस मौके पर परमानंद खुराना, संरक्षक, छत्रपति शिवाजी सेवा बस्ती, सिलाई केन्द्र व बाल संस्कार केन्द्र , इस कार्यक्रम में सेवा भारती से प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री रोशन लाल गुप्ता जी, प्रांतीय सहकोषाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र गोयल जी, नगर अध्यक्ष श्री प्रेम शांडिल्य जी, नगर सचिव जगदीश छाबड़ा जी, समर्थ किशोरी विकास प्रकल्प जिला प्रमुख श्रीमती अनिता सिंह जी, नगर कोषाध्यक्ष श्री नरेश माटा जी, नगर कार्यवाह केशव नगर श्री मंदीप जी, जिला सह समन्वयक भारत विकास परिषद् श्रीमति प्रियंका काठपाल जी, नगर मंडलाध्यक्ष श्री मोहन लोधी जी,नरसी भगत शाखा कार्यवाह श्री राकेश अरोड़ा जी, श्री राधाकृष्ण शाखा अध्यक्ष श्री उमेश तनेजा जी, श्री पंकज गुप्ता जी, श्री कुश सेठी जी, विश्वकर्मा शाखा सेवा कार्यकर्ता श्री रविन्द्र कुमार गुलिया जी, अर्जुन शाखा से गौरव गर्ग जी, राजेश गुप्ता जी, सुरेंद्र सैनी जी , श्री ओमप्रकाश विरमानी जी उपस्थित रहें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *