घरौंडा/ करनाल, 13 सितंबर।  राजकीय महाविद्यालय घरौंडा में 12 व 13 सितंबर को दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ0 सुरेंद्र कुमार नागिया के मार्गदर्शन में किया गया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के पूर्व छात्र और सेवानिवृत मुख्य प्रबंधक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया अजीत राही रहे, जिन्होंने बच्चों को विविध कला में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रथम दिन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, काव्य पाठ प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता को शामिल किया गया। द्वितीय दिन वाद्य यंत्र वादन,  गायन एवं नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संजना ने, द्वितीय स्थान नैंसी ने एवं तृतीय स्थान मुस्कान ने प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी, उर्वशी और साक्षी की टीम ने, द्वितीय स्थान दीपांशु, रोहित और विनय की टीम ने व तीसरा स्थान हंसराज, यश और अंशुल की टीम ने प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर संजना, द्वितीय स्थान पर मुस्कान एवं तृतीय स्थान पर नैंसी रही। वाद्य यंत्र वादन में प्रथम स्थान सूरज ने, द्वितीय स्थान आंचल ने एवं तृतीय स्थान निहारिका ने प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता में प्रथम सूरज, द्वितीय स्थान लक्षित एवं तृतीय स्थान निहारिका ने प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दीपांशु, द्वितीय स्थान पर दीक्षा एवं तृतीय स्थान पर चिराग सिंह रहा। नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आंचल ने, द्वितीय स्थान चेतना ने एवं तृतीय स्थान सिद्धि ने प्राप्त किया। सभी विधाओं में विद्यार्थियों ने बढ़ चढक़र भाग लिया एवं रंगारंग प्रस्तुति देकर वातावरण को रुचिपूर्ण बनाए रखा। महाविद्यालय के गुरनाम मलिक, डॉ देवेंद्र कुमार,  डॉ वीरेंद्र दलाल, डॉ सुनील शर्मा, डॉ सुरेश शर्मा, सुमन लता, डॉ राकेश, डॉ अंकित राज, शुभम, डॉ अंजू बाला, डॉ गुरमीत, अतुल जैन, डॉ रेखा जांगड़ा, डॉ विकास, रमन,  श्वेता, सुनील कौशिक आदि ने निर्णायक मंडल की विशेष भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ सुरेश शर्मा ने स्टेज सेक्रेटरी की भूमिका अदा की तथा हिंदी दिवस के मौके पर विद्यार्थियों को हिंदी दिवस की महत्ता के बारे में बताया और हिंदी दिवस की बधाई दी। सभी के सहयोग से दो दिन का प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *