पिहोवा 13 सितम्बर – नगरपालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि ने शनिवार को नगरपालिका कार्यालय पिहोवा में स्वच्छता पखवाड़ी के तहत उपमंडल पिहोवा के दुकानदारों और उनके प्रतिनिधियों की एक बैठक को सम्बोधित किया। बैठक में उन्होंने दुकानदारों व रेहड़ी संचालकों को पाॅलिथीन प्रयोग न करने बारे जागरूक किया।
नगरपालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि ने कहा कि पॉलिथीन पर्यावरण को हानि पहुंचाने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक है। हमें कपड़े और जूट के बैग का प्रयोग करना चाहिए। पॉलीथीन पर्यावरण को लंबे समय तक प्रदूषित करती है। इसके जलने से निकलने वाली विषैली गैसें मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए अत्यंत हानिकारक हैं। यह भूमि, वायु और जल प्रदूषण का एक प्रमुख कारण है, जिससे पारिस्थितिकी तंत्र और मानव जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
उन्होंने दुकानदारों से कहा कि ग्राहकों को खरीददारी करते समय कपड़े, जूट या कागज से बने थैलों का उपयोग करने की सलाह दें। दुकानों पर पॉलीथीन का उपयोग पूरी तरह बंद करें। इसके अतिरिक्त ग्राहकों को पॉलीथीन बैग के उपयोग से बचने और इसके हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूक करें। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्लास्टिक और पॉलिथीन के उपयोग को हर हाल में समाप्त करना होगा। इस अवसर पर नगरपालिका सचिव अशोक कुमार ने भी दुकानदारों को दुकानों के आगे सामान न रखने को लेकर जागरूक किया व इससे होने वाली असुविधाओं बारे बताया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *