जोशीमठ सिर्फ 12 दिनों में 5.4 सेंटीमीटर तक धंस गया। यह खुलासा ISRO ने सैटेलाइट इमेज के जरिए किया है। इसमें बताया गया है कि 27 दिसंबर 2022 से 8 जनवरी 2023 के बीच शहर 5.4 सेंटीमीटर धंस गया। इससे पहले भी अप्रैल 2022 से नवंबर 2022 के बीच जोशीमठ 9 सेंटीमीटर नीचे चला गया था।

ISRO के ऑर्गेनाइजेशन नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर यानी NSRC ने बताया कि दिसंबर के आखिरी और जनवरी के पहले सप्ताह के बीच जोशीमठ तेजी से नीचे धंसना शुरू हुआ था।

सैटेलाइट तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आर्मी हेलीपैड और नरसिंह मंदिर सहित सेंट्रल जोशीमठ में सबसिडेंस जोन स्थित है। सबसे ज्यादा धंसाव जोशीमठ-औली रोड के पास 2180 मीटर की ऊंचाई पर देखा गया है। वैज्ञानिक भाषा में इसे धंसाव का क्राउन कहा जाता है। वहीं, जोशीमठ का निचला हिस्सा अलकनंदा नदी के ठीक ऊपर बसा हुआ है, यह भी धंस रहा है। हालांकि, यह इसरो की प्राइमरी रिपोर्ट है।

इस सैटेलाइट इमेज से समझिए…

जोशीमठ का प्रभावित इलाका, जो 12 दिन में तेजी से 5.4 सेमी धंस गया।
जोशीमठ का प्रभावित इलाका, जो 12 दिन में तेजी से 5.4 सेमी धंस गया।

प्रभावित क्षेत्र के होटलों को गिराने का काम रुका
जोशीमठ में बारिश और बर्फबारी की वजह से मलारी इन और माउंट व्यू होटलों को गिराने का काम अभी रुका है। यह काम शुक्रवार को फिर शुरू हो सकता है। कल शाम को SDRF ने होटल मलारी इन को अपने कब्जे में ले लिया था। पुलिस ने आसपास के रास्तों को बंद कर दिया। प्रदर्शनकारियों को भी हटाया गया है। यह होटल पीछे की ओर पूरी तरह झुक गया है। माउंट व्यू को भी जल्द गिराया जाएगा।

होटल मलारी इन पीछे की ओर पूरी तरह झुक गया है। एक अन्य होटल माउंट व्यू को भी जल्द हटाया जाएगा।
होटल मलारी इन पीछे की ओर पूरी तरह झुक गया है। एक अन्य होटल माउंट व्यू को भी जल्द हटाया जाएगा।

अब प्रभावित इलाकों के दो फोटो देखिए… लोग परेशान हो रहे

होटल के मालिक के परिवार वाले बिल्डिंग को गिराए जाने की वजह से रो पड़े।
होटल के मालिक के परिवार वाले बिल्डिंग को गिराए जाने की वजह से रो पड़े।
यह फोटो जोशीमठ की है। एक घर के सामने की रोड धंस गई है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *