पिहोवा 9 सितम्बर – उपमंडल अधिकारी नागरिक अभिनव सिवाच आईएएस ने उपमंडल पिहोवा के विभिन्न स्थानों का दौरा किया तथा सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कुछ स्थानों पर पड़े कचरे और गंदगी के बारे में नगरपालिका के अधिकारियों को अवगत करवाया और मौके पर ही सफाई करवाई।
एसडीएम अभिनव सिवाच ने मंगलवार को गलेडवा गुमथला गढु रोड के पास स्वच्छता का जायजा लिया। यहां पर सडक़ों के आस-पास पड़ी गंदगी के बारे में नगरपालिका के अधिकारियों को सचेत करवाया और मौके पर ही गंदगी को उठवाया गया। उन्होंने नगरपालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिशों के बाद नगरपालिका सहित अन्य सम्बंधित विभागों को स्वच्छता के लिए एक्टिव मोड में रहकर कार्य करने हैं।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ पिहोवा मेरा पिहोवा मेरा अभिमान के तहत हर गली हर मोहल्ला हर मकान हर संस्थान स्वच्छ हरियाणा की पहचान को आगे बढ़ाने का काम करना है। इस मिशन के तहत शहर के हर नागरिक को पिहोवा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना सहयोग करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी पूरी मेहनत और लगन के साथ स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए कार्य करें। इस मिशन को मुकाम तक पहुंचाने के लिए सबसे पहले लोगों को जागरूक करना है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *