30 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
करनाल,  8 सितंबर। 
डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा पंचकूला द्वारा चलाई जा रही हर छात्रवृत्ति योजना के तहत वर्ष 2025-26 की छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन पोर्टल https://harchhatravratti.highereduhry.ac.in पर 30 नवंबर 2025 तक ऑनलाईन आवेदन पत्र प्राप्त किये जा रहे है। हर छात्रवृत्ति योजना का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बढ़ रही प्रतिस्पर्धा के युग में योग्य एवं जरूरतमंद अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग के छात्र/छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिये प्रोत्साहित करना है।
उन्होंने कहा कि सभी छात्र/छात्राएं ऑन-लाईन पोर्टल https://harchhatravratti.highereduhry.ac.in/पर जाकर छात्रवृत्ति से संबंधित पूर्ण नियम, शर्तें व योग्यता को देखते हुए  30 नवंबर 2025 तक अपना आवेदन ऑनलाइन करना सुनिश्चित करें, ताकि आपको सरकार द्वारा चलाई जा रही हर छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिल सके।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *