आम आदमी पार्टी हरियाणा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने बीती रात को फेसबुक पेज पर लाइव आकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा कि उनको रोकने के लिए जो हथकंडे अपनाने हैं, वे अपना लें। उन्हें जेल भेज सकते हैं या मार सकते हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। 14 जनवरी को बेरोजगारों की बारात हर हाल में निकाली जाएगी।

बेरोजगार शनिवार को मकर सक्रांति के दिन दोपहर 12 बजे मानसरोवर पार्क में एकत्रित होंगे। यहां से बेरोजगारों की बारात निकालते हुए बीजेपी के राज्य कार्यालय तक लेकर जाएंगे। ताकि उनकी मांगों को उठाया जा सके।

विपक्षी नहीं इस बार नंगड़ देखेंगे

नवीन जयहिंद ने कहा कि सरकार नंगड़ा कै फंस री है। क्योंकि विपक्षियों के बस का कुछ भी नहीं है। सरकार ने विपक्षी पार्टियों के नेताओं को डरा रखा है, इसलिए विपक्ष तो सरकार के खिलाफ बोल नहीं रहा। लेकिन वे खुद जनता की समस्याएं उठाने से पीछे नहीं हटेंगे। उनके पास कुछ भी अवैध नहीं है, जो है वह वैध है। इसलिए सरकार इस बार नंगड़ा के फस गई है।

फेसबुक पर लाइव आकर नवीन जयहिंद अपनी बात रखते हुए
फेसबुक पर लाइव आकर नवीन जयहिंद अपनी बात रखते हुए

उनके पास साधन नहीं, खुद ही आएं
नवीन जयहिंद ने राजनीतिक रैलियों पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जो राजनेता रैलियां करते हैं, वहां भीड़ जुटाते हैं। लेकिन उनके पास ना तो दारू के पैसे हैं और ना ही गाड़ियों के। उनके पास कोई पद भी नहीं और ना ही MP, MLA व पार्षद की टिकट देने का आश्वासन। इसलिए जिसे भी समस्याओं को उठाना है, वे खुद आएं। एक व्यक्ति एक लाख के बराबर है।

कांग्रेस व भाजपा ने लगवाए केस

नवीन जयहिंद ने कहा कि पहले कांग्रेस की सरकार में भी उन पर कई केस लगवाए थे। वहीं अब भाजपा ने भी उन पर केस लगवाए हैं। दोनों पार्टियों ने केवल केस लगवाने का काम किया है। जिसके कारण आज वे महीने में 4-5 दिन कोर्ट की तारिख भुगतते हैं। लेकिन वे सभी पदों को छोड़कर आएं हैं। अब वे लोगों की आवाज उठा रहे हैं, किसी से डरने वाले नहीं हैं।

खाप प्रतिनिधियों को लगाए जाएंगे थापे

नवीन जयहिंद ने कहा कि बेरोजगारों की बारात में खाप प्रतिनिधियों को थापा लगाया जाएगा। क्योंकि उनके अंदर सरकार के विरोध में बोलने की हिम्मत होती है। साथ ही उनके कंधों पर समाज को बचाने की जिम्मेदारी होती है। इसलिए उन्होंने खाप प्रतिनिधियों को बेरोजगारों की बारात में पहुंचने का आह्वान किया।

बेरोजगारों की बारात के लिए छपवाया गया कार्ड

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *