चंडीगढ़। हरियाणा स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (HSDRF) ने आज एक बार फिर अपनी त्वरित कार्यवाही, टीम वर्क और साहस का परिचय देते हुए राज्य के कई जिलों में बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकाला।

फरीदाबाद, झज्जर, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और बहादुरगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर राहत एवं बचाव अभियान चलाए गए।

यमुनानगर जिले के गाँव कमलपुर टापू में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से कई घरों में पानी घुस गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए QRT-1 टीम को रवाना किया गया।

इंस्पेक्टर सतीश कुमार और एएसआई राजेश के नेतृत्व में SDRF टीम ने तेजी से ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाया और नदी के कटाव को रोकने के लिए पेड़ काटकर व सैंड बैग्स से अवरोध बनाए। त्वरित कार्रवाई से गाँव को बड़े नुकसान से बचा लिया गया।

इसी प्रकार, शाहाबाद की बाजीगर कॉलोनी, मार्कंडा क्षेत्र में सफल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। ऑपरेशन का नेतृत्व SI संजीव कुमार ने किया, जिनके साथ 10 जवान शामिल थे।

अभियान के दौरान लगभग 125 से 170 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, जिनमें बच्चे, महिलाएं, वृद्धजन और बीमार लोग भी शामिल थे।

सभी को सुरक्षित रूप से बाबा मार्कंडेश्वर मंदिर पहुँचाया गया, जहाँ भोजन, पानी, चिकित्सा और ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है।

फरीदाबाद जिले में नीचले इलाकों में पानी भर जाने से कई परिवार प्रभावित हुए। SDRF टीम ने तुरंत पहुँचकर लोगों को उनके घरों से सुरक्षित निकाला और ऊँचे स्थानों पर पहुँचाया। इस दौरान बच्चों और बुजुर्गों को प्राथमिकता दी गई।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *