चंडीगढ़। थानेसर से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है।

हरियाणा के लोग हर तरह से पंजाब की मदद कर रहे हैं। वहां राहत सामग्री भिजवाई जा रही है और पंजाब के साथ लगते हरियाणा के गांवों व जिलों में रहने का भी प्रबंध किया जा रहा है। मगर पंजाब की मान सरकार राजनीति कर रही है।

अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में यमुना, घग्गर, मारकंडा और टांगरी नदी में जलस्तर बढ़ने से फसलों के साथ जान-माल का नुकसान हुआ है।

सरकार को फसलों की स्पेशल गिरदावरी करा 60 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देना चाहिए और जान-माल के नुकसान की भरपाई के लिए भी लोगों को विशेष आर्थिक सहायता दी जाए।

उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इस आपदा में भी राजनीति कर रहे हैं, जो हरियाणा पर पानी न लेने के आरोप लगा रहे हैं।

जब हरियाणा में पानी की कमी हुई थी, तब हमने अपने अधिकार का पानी ही मांगा था, लेकिन पंजाब सरकार चाहती है कि हरियाणा में बाढ़ का पानी भेजा जाए और लोगों को बाढ़ में डुबो दिया जाए।

उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार ने मानसून से पहले कहीं बैठकें जरूर की लेकिन उस हिसाब से तैयारी नहीं की। अगर तैयारी की होती तो फसलों का इतना नुकसान न होता।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *