कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एकजुट दिखने पर सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने थपथपाई गाबा की पीठ
करनाल, 3 सितंबर : करनाल के इतिहास में पहली बार कांग्रेस के जिला कार्यालय का उद्घाटन इतनी एकजुटता के साथ हुआ कि सभी नेता एक मंच पर दिखाई दिए। इसके लिए शहरी जिलाध्यक्ष पराग गाबा ने जो प्रयास किए वह रंग लाए। यहां पर पराग गाबा ही नहीं बल्कि उनके पिता स्व. देसराज गाबा की समाज और कांग्रेस में गहरी पैठ का असर दिखाई दिया। यह पहली बार हुआ जबकि दीपेन्द्र हुड्डा के कार्यक्रम में शैलजा हो या फिर रणदीप सुरजेवाला या कोई और नेता। सभी बड़े नेताओं के समर्थक और कार्यकर्ता यहां दिखाई दिए। सबसे बड़ी बात यह दिखाई दी कि कांग्रेस कार्यालय के भीतर सभी बड़े नेताओं के चित्र दिखाई दिए। कांग्रेस में एकजुटता को लेकर सांसद दीपेन्द्र हुड्डा भी काफी प्रभावित दिखाई दिए। कार्यालय का उदघाटन पवित्र सुखमनी साहिब पाठ के साथ किया गया। शहरी जिला कांग्रेस के कार्यालय की शुरुआत जिस पवित्रता और कांग्रेस की अखंडता के साथ शुरू हुई, उससे कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष पराग गाबा की सभी को साथ लेकर चलने की तथा धार्मिक सोच सभी के सामने उजागर हुई। इस पर सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी के कांग्रेस सृजन अभियान के तहत हरियाणा में सभी को साथ लेकर कांग्रेस को मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसका असर करनाल में उन्हें दिखाई दे रहा है। निश्चित ही करनाल में आने वाले समय में परिस्थीतियां बदलेगी और कांग्रेस लगातार आगे बढ़ेगी। आज जो कुछ दिखाई दिया वह एक दो दिन की मेहनत नहीं बल्कि तीन पीढिय़ों की साख और सभी को साथ लेकर चलने की परम्परा का असर दिखाई दिया। खुद पराग गाबा ने भी जिलाध्यक्ष बनने के बाद सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनका आशीर्वाद लिया और उन्हें एकजुट होने का संदेश दिया। आज जिस तरह से कांग्रेस के शहरी जिला कार्यालय की शुरूआत हुई, उससे कार्यकर्ता उत्साहित दिखाई दिए। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद कुमारी शैलजा, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला सहित बड़े नेताओं के समर्थक दिखाई दिए। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव वरिन्द्र सिंह राठौर, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रो. राजेश वैद्य, पूर्व मंत्री भीमसेन मेहता, पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी, पूर्व विधायक सुमिता सिंह, पूर्व विधायक राकेश कांबोज, पूर्व विधायक धर्मपाल गोंदर, पंचायती राज प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवार, पूर्व विधायक बख्शीश सिंह, कांग्रेस नेता रघुबीर संधू, कृष्ण बसताड़ा, भूपेन्द्र लाठर, पूर्व प्रदेश सचिव डॉ. मुनीश परवेज राणा, अरुण पंजाबी, गुरप्रीत सिंह थल, बिन्दर मान बल्ला, अनिल राणा, रामशरण भोला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य ललित बुटाना, इंद्रजीत सिंह गोराया, ओम प्रकाश सलूजा, राकेश नागपाल, रामपाल कलामपुरा, राजेश चौधरी, निश्चय सोही, कुलवंत कलेर, राजीव गोंदर, राजेन्द्र बल्ला, शेरप्रताप सिंह शेरी, मनोज वधवा, नाहर सिंह संधू, हरिराम साभा, गौरव शर्मा, जिला पार्षद सचिन बुढऩपुर, जिला पार्षद अमित बराना, कांग्रेस नेता संजय मैहला, रमेश सैनी, यूथ के ग्रामीण जिलाध्यक्ष रजत लाठर, यूथ के शहरी जिलाध्यक्ष सुमित मढ़ाण, सतीश राणा कैरवाली, सुरजीत सैनी, अनिल शर्मा, महिला कांग्रेस नेत्री गुरविन्द्र कौर, सोनिया बहोत, योगेश गुलिया, साहब सिंह मरदानखेड़ा, सचिन मंडल, जगदीप सिंह मट्टू, अनिल कांबोज, राजकिरण सहगल, सोनू शर्मा, जोगा सिंह, हरपाल कलामपुरा, डा. चन्द्रमणि नारंग सहित तमाम नेताओं ने कार्यक्रम में पहुंचकर गाबा परिवार को बधाई दी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *