करनाल, 3 सितम्बर।  जिला व सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में बुधवार को जिला कारागार में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. इरम हसन के समक्ष 9 मुकदमे रखे गए जिनमें से 7 मुकदमों का निपटारा किया गया व 6 बंदियों को निर्धारित शर्तों पर रिहा किया गया। सीजेएम डॉ. इरम हसन ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागार में पहले व तीसरे बुधवार को लोक अदालत का आयोजन किया जाता है।
*नेशनल लोक अदालत 13 सितम्बर को : सीजेएम*
सीजेएम डॉ. इरम हसन ने बताया कि जिला में लंबित मुकदमों के लिए नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय सब डिवीजन इन्द्री, असंध व घरौंडा में 13 सितम्बर को किया जाएगा। उन्होंने जन साधारण से आग्रह किया कि वे इस लोक अदालत के जरिए अपने मुकदमों का निपटारा करवाएं जिससे उनके समय व धन की बचत होती है और भाईचारे की भावना को बल मिलता है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *