कुरुक्षेत्र। प्रसिद्ध दु:खभंजन मंदिर में सोमवार को शिव भक्तों ने सबकी सुख-शांति के लिए पूर्ण आहूति डाली और पूजा-अर्चना की। शिवलिंग पर जल चढ़ाकर भोले नाथ को मनोभावों से प्रार्थना अर्पित की। शिवलिंग को रुद्राक्षमाला व फूलों से सजाया गया। इस अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। पुजारी सुशील कुमार शास्त्री ने कहा कि शिव व्यक्ति की चेतना के सूत्रधार कहे जाते हैं। शिव की पत्नी पार्वती हैं जो शक्ति का रूप कही जाती हैं। कार्तिकेय और गणेश शिव के दो पुत्र हैं, और अशोक सुंदरी इनकी बेटी हैं। शिव को ज्यादातर योगी के रूप में दिखाया जाता है। हालांकि उनकी पूजा शिवलिंग तथा मूर्ति दोनों रूपों में की जाती है। इस अवसर पर ज्ञान चंद पराशर, एमके मौदगिल, टींकू शर्मा, सुदेश धीमान, कुलवंत सिंह भट्टी, एचके पाल, डा. सत्य नारायण शर्मा, ललित लाली, हर्षित मिगलानी आदि श्रद्धालु प्रमुख रुप से मौजूद रहे।
फोटो- दु:ख भंजन मंदिर में शिव भोले की पूजा करते श्रद्धालु
