कस्बा बाबैन की 60 कैमरे कर रहे निगरानी, अपराधियों के लिए भागना नही होगा आसान
—————————
ग्राम पंचायत बाबैन ने सुरक्षा के लिए पूरे शहर को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में लाया गया
बाबैन, राकेश शर्मा
 बाबैन कस्बा में किसी भी अपराधी के लिए वारदात करना व भाग निकलना आसान नही होगा। बाबैन की सुरक्षा के लिए ग्राम पंचायत बाबैन के सरपंच संजीव सिंगला गोल्डी के द्वारा बाबैन में तीसरी आंख यानी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। इन कैमरों का सीधा कंट्रोल बाबैन के सरपंच संजीव सिंगला गोल्डी के ग्राम सचिवालय में होगा वहा से पूरे बाबैन पर नजर रखी जा रही है। सरपंच संजीव सिंगला गोल्डी ने बताया कि बाबैन में 60 कैमरे लगाए गए जो बाबैन की निगरानी कर रहे है और आने वाले समय में और कैमरे भी लगाए जाएगें। सरपंच संजीव सिंगला गोल्डी ने बताया कि यह कैमरे हाई क्वालिटी के लगाए गए है जो ग्राम सचिवालय से बाबैन में निगरानी कर रहे है। सरपंच संजीव सिगंला गोल्डी ने बताया कि अगर कोई भी वारदात, दुर्घटना, आपराधिक गतिविधि पर तुरंत कारवाई हो सकेगी। उन्होंने कहा कि अपराधियों में डर और वारदात करने से पहले हिचकिचाहट, चोरी, झगड़े, व सडक़ हादसों की स्टीक रिकार्डिग पुलिस को तुरंत सबूत के मिलने व कारवाई, ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार और जाम की स्थिति पर नियंत्रण, आमजन को सुरक्षा का भरोसा और मनोबल बढ़ाना जैसे अनेक कार्य कैमरों के माध्यम से हो सकेंगे।इस तरह अब बाबैन में हर चौक व गली पर पुलिस की तीसरी आंख नजर रखेगी व अपराधियों के लिए शहर से भागना मुश्किल होगा। सरपंच संजीव सिंगला ने बताया कि गुहन में 8 कैमरे, बाबैन में सुनारियों चौक, घिसरपड़ी चौक, थाने के सामने कलोनी, इंदिरा कलोनी, पिपली रोड़, तहसील, सरकारी स्कूल, नगर खेड़े, पट्रोल पंप, निरकारी कलोनी, सरकारी हस्पताल, शाहबाद लाडवा रोड पर व बाबैन के मेन चौक व गलीयों में कैमरे लगाए गए है। सरपंच संजीव सिगंला गोल्डी ने बताया कि बाबैन के चपेचपे पर होने वाली एक एक हर हो रही है सीसीटीवी कैमरे में हो रही है कैद। उन्होंने कहा कि बाबैन में घटना को अजाम देने वाला नही बच सकेगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *