खेल और खेल प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों में बढ़ता है आत्मविश्वास और आत्मबल

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर करनाल के कैलाश हॉकी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

करनाल, 29 अगस्त। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरिवन्द्र कल्याण ने कहा है कि खेल प्रतियोगिता केवल हार-जीत नहीं बल्कि परिश्रम और अनुशासन भी सीखाती हैं। खेलों से आत्मविश्वास और आत्मबल बढ़ता है। युवाओं को पसंदीदा खेल में भाग लेते हुए रोजाना कम से कम एक घंटा मैदान पर बिताना चाहिए। युवा खिलाड़ियों को मेजर ध्यान चंद जैसे खिलाड़ी से प्रेरणा लेनी है।

विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण शुक्रवार को गांव कैलाश स्थित हॉकी स्टेडियम में मेजर ध्यान चंद के जन्म दिवस व राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने इस मौके पर वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया और खिलाड़ियों व युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन व खेल विभाग की ओर से किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने युवाओं को राष्ट्रीय खेल दिवस व मेजर ध्यान चंद के जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद से खिलाडिय़ों व समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने विश्व में भारत का नाम रौशन किया। हरियाणा मेजर ध्यान चंद की उस विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। साक्षी मलिक,नीरज चौपड़ा, विनेश फौगाट, बजरंग पूनिया जैसे खिलाडिय़ों ने समय-समय पर खेल जगत में भारत का नाम रौशन करते हुए हरियाणा को भी गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी की कोई जाति अथवा धर्म नहीं होता, वह किस परिवार से और कहां से है, इस बात के कोई मायने नहीं। मायने हैं तो इस बात के कि मैदान में टीम किस अनुशासन के साथ पसीना बहाती है। उन्होंने कहा कि खेल की ओर अग्रसर होने से ताकत में इजाफा होगा।

नशे से दूर रहने की अपील
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नशा आज युवाओं के लिए कमजोरी का कारण बन रहा है। इसे खेलों के माध्यम से दूर कर सकते हैं। युवाओं को नशाखोरी से दूर रहकर मेहनत का संस्कार अपनाना चाहिए। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। आज की मेहनत ही कल का भविष्य तय करेगी। सामूहिक रूप से मेहनत करने से परिवार के साथ-साथ विकसित राष्ट्र का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा के पिछले सत्र में राज्य गीत को मंजूरी दी गई। युवाओं के लिए कमेटी गठित की गई है जो उनकी भलाई के लिए सुझाव देगी। हाल के विधानसभा सत्र के दौरान नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए साइकिल यात्रा निकाली गई जिसमें विधायक साइकिल से विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कहा कि जीवन में परिश्रम से ही तरक्की के द्वार खुलते हैं।

बाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिस युवक में खेल भावना आएगी निश्चित रूप से वह परिश्रमी भी होगा और अनुशासित भी। उसमें अलग तरह का आत्मविश्वास होगा। यह गुण व्यक्ति व समाज को आगे बढ़ाते हैं। यहां के स्टेडियम को बड़ी सौगात बताते हुए इसके लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी खेलों से जुड़े विषयों को गंभीरता से आगे बढ़ा रहे हैं।

इन्हें किया सम्मानित
विधानसभा अध्यक्ष ने हॉकी के वरिष्ठ खिलाड़ी इंद्रजीत सिंह, कर्ण सिंह महला, अजय सक्सेना, निशान सिंह, दिनेश कुमार, गौरव कुमार और गुरविंद्र सिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर एसडीएम अनुभव मेहता, खेल विभाग के उप निदेशक राकेश पांडेय, मुक्केबाजी के वरिष्ठ कोच सुरेंद्र चौहान, हॉकी के बृज भूषण,

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *