अंबाला शहर। नहाने के लिए बाथरूम में गए 23 वर्षीय अमन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अमन, जो डेहा कालोनी में रहता था और नगर निगम में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य करता था, सुबह साढ़े 5 बजे बाथरूम में गिर गया।

जब तक स्वजन उसे संभालते, वह बेसुध हो चुका था। स्वजन उसे जिला नागरिक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया।

प्रारंभिक पूछताछ में चौकी इंचार्ज रवि ने बताया कि अमन की मौत का कारण अधिक फूड सप्लीमेंट लेने की संभावना है। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि उसे करंट लगा था। घटना के बाद से स्वजन का हाल बेहाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *