पंचकूला। देर रात से सुबह तक हुई इस सीजन की सबसे भारी बारिश ने शहर और आसपास के इलाकों में तबाही मचाई। खटौली गांव में नदी पर बना पुल तेज़ बाढ़ और उफ़ान की भेंट चढ़ गया। पानी के दबाव से पुल का एक हिस्सा बह जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

प्रशासन ने ऐहतियातन पुल के आसपास बेरिकेटिंग कर दी है और लोगों को क्षतिग्रस्त पुल व नदी के नज़दीक जाने से मना किया गया है। पुलिस ने इलाके में गश्त तेज कर दी है ताकि कोई भी व्यक्ति जोखिम लेकर नदी पार करने की कोशिश न करे।
इस बीच पंचकूला से होकर गुजरने वाली घग्गर नदी भी उफान पर है, जिससे निचले इलाकों में खतरा और बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *