चंडीगढ़। वर्ष 1984 के सिख दंगा पीड़ित परिवारों को नौकरी देने का निर्णय करने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला स्थित गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब माथा टेकने पहुंचें। उन्होंने सिख दंगा पीड़ित परिवारों के साथ अपनी संवेदना प्रकट की और यह भी कहा कि सिख विरोधी दंगों के दोषियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने सजा दिलाने का काम किया है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कल विधानसभा सत्र का समापन हुआ है सत्र के दौरान हमारे विपक्ष के साथियों ने जो मुद्दे उठाए थे उनका उचित जवाब उन्हें दिया गया है। गुरु तेग बहादुर जी के 350वें प्रकाश उत्सव को भव्य तरीके से मनाने का प्रस्ताव पूरी विधान सभा सत्र ने सर्व समिति से पास किया है।

जम्मू कश्मीर हिमाचल और पंजाब में कई जगहों पर आई बाढ़ को लेकर पूछे गए सवाल पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ‘बरसात और मौसम के बदलने के कारण कई जगहों पर बाढ़ आ जाती है जिसके कारण जान माल का काफी नुकसान होता है और साथ ही साथ जो लोग इस आपदा में अपनों को खो चुके हैं मैं ऊपर वाले से उनकी आत्माओं की शांति की अरदास करता हूं।’

उन्होंने पूर्व की कांग्रेस सरकारों में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था होने के आरोप भी लगाए और कांग्रेस को मुद्दा विहीन भी बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज के प्रकाश पर्व को बड़े पैमाने पर मनाने जा रही है।

इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुद्वारे में शीश नवाया और प्रदेश की सुख शांति के लिए अरदास की। इसके साथ ही गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को कृपाण भेंट की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *