हरियाणा के ग्रुप – C की 32 हजार भर्तियों पर अब युवा जल्द आवेदन कर सकते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने हरियाणा संयुक्त पात्रता (CET) एग्जाम (2022) का परिणाम जारी कर दिया है। एग्जाम के लिए 11.36 लाख युवाओं ने आवेदन किया था। 5 व 6 नवंबर को हुई संयुक्त पात्रता परीक्षा में 7.53 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

CET का परिणाम आने के बाद अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग आगामी 10 दिन में ग्रुप सी के पदों को जारी करेगा। आयोग ने इसके लिए पहले से ही तैयारियां कर रखी हैं।
दो महीने बाद जारी हुआ रिजल्ट
जारी परिणाम में परीक्षार्थियों को स्कोर दिए गए हैं। इनमें आर्थिक सामाजिक आधार पर क्लेम करने वाले युवाओं को लिखित परीक्षा के अंकों के साथ अतिरिक्त 5 अंक भी जोड़े गए हैं। NTA ने दावा किया था कि परीक्षा के एक माह बाद परिणाम जारी किया जाएगा। हालांकि, इसमें दो माह का समय लग गया। परिणाम जारी नहीं होने से युवाओं में रोष बढ़ रहा था।
बिना वैरिफाई के ही मिले अतिरिक्त अंक
अभी बिना वैरिफाई के ही आयोग ने आर्थिक सामाजिक के आधार पर दावा करने वाले परीक्षार्थियों को अतिरिक्त 5 अंक दे दिए हैं। बाद में जब भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी तो इन अंकों को लेने वालों के दस्तावेजों की जांच कराई जाएगी। गलत तरीके से अंक हासिल करने वालों का आवेदन को रद्द हो जाएगा। साथ ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
रिजल्ट देखने के लिए जन्मतिथि जरूरी
सीईटी की परीक्षा 95 अंकों की थी। इसमें सामान्य श्रेणी के लिए 50 प्रतिशत (47.50 अंक) और आरक्षित 40 प्रतिशत (38 अंक) लाने वाले को क्वालीफाई माना जाएगा। सभी उम्मीदवार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in पर उपलब्ध लिंक https://hsscrec22.samarth.ac.in पर अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करके अपना सीईटी स्कोर कार्ड की जांच व डाउनलोड कर सकते हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *