कुरुक्षेत्र को स्वच्छ बनाने की कड़ी के तहत अधिकारियों ने अपने कार्यालयों में भी चलाया स्वच्छता का अभियान, हर विभाग के अधिकारी स्वच्छता से पहले और स्वच्छता के बाद की फोटो को पोर्टल पर अपलोड करना करेंगे सुनिश्चित
कुरुक्षेत्र, 26 अगस्त। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से कुरुक्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिए 11 सप्ताह का समय निर्धारित किया गया है। इसलिए स्वच्छ कुरुक्षेत्र, मेरा कुरुक्षेत्र, मेरा अभियान के लिए एक-एक दिन अहम रहेगा। इस जिले में हर दिन स्वच्छता पर फोकस रखकर काम करने की जरूरत है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मॉर्निंग वॉक के दौरान कचरे की फोटो लेकर अधिकारी पोर्टल को अपडेट कर रहे है। इस फोटो के आधार पर नगर परिषद व नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी सम्बन्धित बिन्दू पर सफाई करवाने के बाद पोर्टल पर अपडेट करना सुनिश्चित करेंगे ताकि स्वच्छता का मूल्यांकन कर सके। इसके साथ ही मॉर्निंग वॉक करने वाले अधिकारी भी सम्बन्धित बिन्दु पर स्वच्छता पर फोकस रखेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि उस स्थल को स्वच्छ बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र को स्वच्छ बनाने की मुहिम के तहत विभागीय अधिकारी अपने-अपने कार्यालय की स्वच्छता पर फोकस रखकर कार्य कर रहे है। सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों के साथ-साथ आस पास के क्षेत्र को भी साफ व सुंदर बनाएंगे। इस स्वच्छता अभियान के तहत सभी वार्डों में पार्षदों व जन प्रतिनिधियों के माध्यम से स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया गया है। इस जिले में थानेसर नगर परिषद के अलावा पिहोवा, लाडवा, शाहबाद व इस्माईलाबाद के वार्डों में पार्षद अपने-अपने वार्ड को स्वच्छ बनाएंगे।
जिले के बड़े गांव में भी चलाया जाए स्वच्छता अभियान
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र जिले के बड़े गांव में भी स्वच्छता अभियान को शुरू किया जाए। इस जिले में सभी बड़े गांव के सरपंचों को इस विषय के साथ जोड़ा जाए ताकि स्वच्छता अभियान में जन सहभागिता हो सके।
एसडीएम पिहोवा खुद रोजाना कर रहे है स्वच्छता अभियान में श्रमदान
एसडीएम पिहोवा आईएएस अभिनव सिवाच कुरुक्षेत्र को स्वच्छ बनाने के अभियान में अपनी टीम के साथ जुटे हुए है। इतना ही नहीं एसडीएम रोजाना सुबह-सुबह तीर्थ नगरी पिहोवा को स्वच्छ बनाने के लिए खुद श्रमदान कर रहे है। इसके साथ ही नगरपालिका पिहोवा के अध्यक्ष आशीष चक्रपाणि, मन की बात प्रमुख हन्नु चक्रपाणि के साथ-साथ नपा कर्मचारी भी शहर को स्वच्छ बनाने के लिए श्रमदान दे रहे है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *