सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया ने किया कार्यक्रम का आयोजन
कुरुक्षेत्र, 26 अगस्त : भारत अंतरिक्ष सप्ताह के अंतर्गत पीएम श्री गवर्नमेंट संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुरुक्षेत्र में सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया (एसपीएसटीआई) तथा शिक्षा विभाग हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के भव्य कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र जिला के अलग अलग ब्लॉकों पिहोवा, थानेसर, लाड़वा, पिपली, बाबैन तथा अन्य क्षेत्रों से आए करीब 200 विद्यार्थियों और 40 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विज्ञान विशेषज्ञ तिरसेम कौशिक ने किया। तत्पश्चात एसपीएसटीआई प्रबंधक महिपाल शर्मा ने विद्यार्थियों को अंतरिक्ष दिवस शपथ दिलाई। एसपीएसटीआई की वरिष्ठ सदस्या प्रो. किया धरमवीर द्वारा इसरो विषय पर ओपन क्विज़ आयोजित की। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। अमन कुमार (सहायक प्रबंधक एसपीएसटीआई) एवं गुलशन कुमार (प्रोजेक्ट सहायक) के निर्देशन में विद्यार्थियों को 25 समूहों में विभाजित कर रॉकेट निर्माण कार्यशाला कराई गई। इसमें विद्यार्थियों ने अपने-अपने राकेट प्रसिद्ध वैज्ञानिकों जैसे  सीवी रमन, आर्यभट्ट, मैक्सवेल, आइंस्टीन आदि के नाम पर बनाए। इन 25 माडलों में से 14 चयनित राकेट को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया। राकेट लॉन्चिंग का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने किया। विद्यार्थी उत्साहपूर्वक अपने-अपने राकेट उड़ाने की प्रतीक्षा कर रहे थे और यह अनुभव उनके लिए रोमांचकारी व प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम के अंत में जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। इसी अवसर पर सभी 200 विद्यार्थियों को प्रतिभगिता प्रमाणपत्र तथा सभी 40 शिक्षकों को प्रशंसा प्रमाणपत्र  भी प्रदान किए गए। एसपीएसटीआई अध्यक्ष एवं हरियाणा सरकार के पूर्व मुख्य सचिव सेवानिवृत्त आईएएस धरमवीर ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रयोग भविष्य के लिए विज्ञान चेतना को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने शिक्षकों का भी आभार जताया कि उन्होंने विद्यार्थियों को इस आयोजन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *