हरियाणा में रोहतक के गांव बोहर में बाप-बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों को बाइक सवार 3 बदमाशों ने गोलियां मारी है। हत्या को मृतक की पत्नी से चल रहे विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। वारदात का पता उस समय लगा जब दोनों बाप-बेटी के शव बुधवार सुबह खून से लथपथ अवस्था में पड़े हुए मिले।

घटनास्थल पर जांच करते हुए पुलिस व एफएसएल टीम
घटनास्थल पर जांच करते हुए पुलिस व एफएसएल टीम

मृतकों की पहचान गांव बोहर निवासी सुरेंद्र सिंह (50) व उसकी बेटी निकिता (13) के रूप में हुई है। दोनों के शव घर में अलग-अलग स्थानों पर पड़े हुए थे। सूचना मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। एसपी उदय सिंह मीना खुद घटनास्थल पर पहुंच गए।

सुरेंद्र का पत्नी से था विवाद
मृतक सुरेंद्र सिंह की अपनी पत्नी से अनबन चल रही थी। जिसके कारण उसकी पत्नी भी उससे अलग रहती थी। कई सालों से दोनों अलग-अलग रह रहे थे। वहीं उनका कोर्ट में केस भी चल रहा था। मृतक सुरेंद्र फिलहाल खेतीबाड़ी करके अपने परिवार को पाल रहा था।

पशुओं के कमरे में पड़ा था सुरेंद्र का शव
दोनों बाप-बेटी रात को घर पर ही थे। मृतक सुरेंद्र का शव पशुओं वाले कमरे में पड़ा हुआ मिला है। वहीं उसकी निकिता बेड पर पड़ी हुई मिली। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों की हत्या अलग-अलग जगह पर की गई है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच चल रही है। इसके बाद ही मामला स्पष्ट होगा।

रोहतक में बाप-बेटी की हत्या की सूचना पाकर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर PGI में भिजवा दिया गया है।
रोहतक में बाप-बेटी की हत्या की सूचना पाकर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर PGI में भिजवा दिया गया है।

पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची
फिलहाल पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुइ है। वहीं फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि घटनास्थल से इस वारदात के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा सकें। वहीं कार्यवाही के बाद शवों को रोहतक PGI में लाया जाएगा। जहां पर उनका डॉक्टरों द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *