हिसार। प्रदेश में मानसून की सक्रियता फिर से दिखने लगी है। 26 अगस्त तक वर्षा की संभावना के चलते शुक्रवार को नौ जिलों में वर्षा हुई। इसमें कुछ जिलों में तेज वर्षा हुई। वहीं शनिवार के लिए मौसम विज्ञानियों ने पांच जिलों में ऑरेंज और 12 जिलों में तेज वर्षा का अलर्ट जारी किया है।

तेज वर्षा के अलर्ट के साथ ही तापमान में भी इसके साथ ही गिरावट आने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 26 अगस्त तक तेज वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया।

शुक्रवार को प्रदेश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। इससे उमस से परेशान लोगों को काफी राहत मिली है। हवा में नमी के चलते आने वाले दिनों में लगातार वर्षा होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में लगातार वर्षा से 35 डिग्री के आसपास चल रहे अधिकतम तापमान के भी कम होने की उम्मीद है।

आरेंज अलर्ट : अंबाला, यमुनानगर, फरीदाबाद, मेवात व पलवल। यलो अलर्ट : पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी व गुरुग्राम। जिला वर्षा (मिलीमीटर में) अंबाला 0.3 रोहतक 1 जींद 0.5 नूंह 5.5 पंचकूला 0.5 सिरसा 1.5 सोनीपत 13 गुरुग्राम 4.5 प्रदेश में तापमान (डिग्री सेल्सियस में) जिला न्यूनतम अधिकतम अंबाला 27.6 35.6 फरीदाबाद 26.4 33.2 गुरुग्राम 26.4 32.3 हिसार 26.3 37.2 करनाल 26.8 35.2 नारनौल 27 32.5 पानीपत 26.7 35.1 रोहतक 27.8 36.3

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *