भिवानी। हेतमपुरा गांव में रात से लापता महिला का जोहड़ में शव मिला। स्वजन के अनुसार उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। जिसका इलाज भी चल रहा था। वहीं उसके मायके पक्ष के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने स्वजन के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया है।
मामला शुक्रवार सुबह का है। 32 वर्षीय महिला का गांव के जोहड़ में शव मिला। जिसके बाद उसकी पहचान गांव की ही महिला मोनिका के रूप में हुई और स्वजनों को सूचित किया गया। स्वजनों के अनुसार, महिला रात को अपने बच्चों के पास सोई थी।

उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी और पिछले दो-तीन साल से उसका इलाज चल रहा था। कुछ वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी और उसके तीन बच्चे है। रात को बच्चों ने मम्मी को बिस्तर पर नहीं पाया तो पिता विनोद कुमार को सूचित किया।

जिसके बाद तलाश शुरू की गई। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं लगा तो सुबह स्वजन सरपंच को साथ लेकर पुलिस में शिकायत देने जा रहे थे। तभी रास्ते में एक ग्रामीण ने बताया कि जोहड़ में एक महिला का शव तैर रहा है।

जिसके बाद स्वजन वहां पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान मोनिका के रूप हुई। सूचना के बाद जुई कलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। लड़की के पिता गोरिया निवासी राजेंद्र ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि

पांच महीने पहले भी मोनिका का पति के साथ झगड़ा हुआ था। उस समय हमने जाकर समझाया था। अब कल रात को करीब तीन बजे मोनिका के पति विनोद रिंकू का फोन आया था कि मोनिका घर से लापता हो गई है। वे उसे ढूंढ रहे है।

सुबह दोबारा फोन आया कि मोनिका का शव तालाब में मिला है। उन्हें हत्या का शक है। पुलिस ने स्वजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई कर शव स्वजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *