भिवान। चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय ने यूजी और पीजी के मर्सी चांस की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया है। यूजी और पीजी मर्सी चांस की प्रैक्टिकल परीक्षा 29 अगस्त प्रातः 10: 00 बजे से विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शुरू होंगी।

परीक्षा नियंत्रक डा. पवन गुप्ता ने बताया कि इन मर्सी चांस की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि बी.एड द्वितीय वर्ष के मर्सी चांस की प्रैक्टिकल परीक्षा राजकीय बी.एड कॉलेज भिवानी में 29 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे तथा बी.एड प्रथम वर्ष की मर्सी चांस की प्रेक्टिकल परीक्षा 30 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे राजकीय बी.एड कॉलेज भिवानी, एम.एड चतुर्थ सेमेस्टर की प्रेक्टिकल परीक्षा एक सितंबर को प्रातः 10:00 बजे राजकीय बी.एड कॉलेज भिवानी में होगी।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार यूजी कोर्सेज बीए, बीकॉम, बी.एससी, बीसीए आदि तथा पीजी कोर्सेज एमएससी फिजिक्स,केमेस्ट्री, गणित और एमए हिंदी, एमए हिस्ट्री की प्रेक्टिकल परीक्षा एक सितंबर को प्रातः 10: 00 बजे वैश्य कॉलेज भिवानी में होगी। पीजी कोर्सेज एमए (अंग्रेजी, पॉलिटिकल साइंस, इकोनोमिक्स, एमएस डबल्यू और एमएससी साइकोलाजी) की प्रैक्टिकल परीक्षा विश्वविद्यालय के संबंधित विभागों में 01 सितंबर को प्रातः 10:00 बजे होगी।

इन प्रैक्टिकल परीक्षाओं के निर्धारित शेड्यूल की जानकारी सभी संबंधित डिग्री एवं बी.एड कालेजों, विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्षों को संबंधित विद्यार्थियों को सूचित करने और प्रेक्टिकल परीक्षाओं के सुचारू रूप से संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के प्रबंध करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। इ

यन प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट www.cblu.ac.in पर दी है। संबंधित विद्यार्थी निर्धारित प्रेक्टिकल परीक्षा शेड्यूल से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *