कुरुक्षेत्र, 21 अगस्त। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में परीक्षा शाखा द्वारा 26 परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि  मई 2025 में आयोजित बीएएमएस तृतीय सेमेस्टर (री), विधि (प्रोफेशनल) छठा सेमेस्टर, बी.वोक. बीएफएसआई छठा सेमेस्टर, बी.वोक. फैशन टेक. छठा सेमेस्टर, बीएफएडी द्वितीय एवं छठा सेमेस्टर (गैर-सीबीसीएस), एम.ए. (मनोविज्ञान) द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर (गैर-सीबीसीएस), एमटीटीएम चतुर्थ सेमेस्टर, एम.कॉम चतुर्थ सेमेस्टर (सीबीसीएस), एम.एससी. (तकनीकी) अनुप्रयुक्त भूभौतिकी द्वितीय सेमेस्टर, एम.एससी. (बायो-टेक) सीबीसीएस, दसवां सेमेस्टर, एम.ए. (हिंदी) चौथा सेमेस्टर, बी.ए.एल.एल.बी. (ऑनर्स) दसवां सेमेस्टर,  एम.टेक. (अनुप्रयुक्त भूविज्ञान) आठवां सेमेस्टर,  एमपीए, चौथा सेमेस्टर (एनईपी), बी.ए. (मास कम्युनिकेशन) चतुर्थ सेमेस्टर, शारीरिक शिक्षा में डिप्लोमा द्वितीय सेमेस्टर, विशारद में डिप्लोमा भाग-1, विशारद में डिप्लोमा भाग-2, एमबीए चतुर्थ सेमेस्टर (एसएफएस) सीबीसीएस, फ्रेंच में डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रथम सेमेस्टर, एमबीए द्वितीय सेमेस्टर सीबीसीएस,. एम.ए. (एआईएच) द्वितीय सेमेस्टर, एमएससी जैव-रसायन विज्ञान चतुर्थ सेमेस्टर (आईयूएमएस) परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए हैं। डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि इसके साथ ही दिसम्बर 2024 में आयोजित बी.ए. राजनीति विज्ञान में प्रमुख विषय के साथ पहला सेमेस्टर,  बी.टेक. तीसरा सेमेस्टर (एआई और डीएस) तथा बी.ए. (ऑनर्स) पहला सेमेस्टर (गैर-एनईपी) परीक्षाओं परिणाम भी घोषित किए गए हैं।

विधि संस्थान द्वारा प्रेरणा वृद्ध आश्रम के बुजुर्गो को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक
कुरुक्षेत्र, 21 अगस्त। 
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष्य में विधि संस्थान के लीगल एड क्लीनिक द्वारा प्रेरणा वृद्ध आश्रम में क़ानूनी सहायता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने भाषण, कविता व लघु नाटक के माध्यम से वृद्ध जन कल्याण से संबंधित क़ानूनी सहायता एवं उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया। विधि संस्थान की निदेशिका प्रो. सुशीला देवी चौहान ने बताया कि आज की नई पीढ़ी को वृद्धजनों के साथ सामंजस्य के साथ रहते हुए उनकी देखभाल करनी चाहिए।
लीगल एड क्लिनिक संयोजक डॉ. संतलाल निर्वाण ने बताया कि आज के युवाओं को समाज सेवा व अन्य कल्याणकारी कार्यों में भाग लेने के लिए जागरूक करने की आवश्यकता है और इसी उद्देश्य पर हमारे सभी शिविर केंद्रित होते हैं। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व प्रेरणा वृद्ध आश्रम के प्रबंधकों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर विधि संस्थान से डॉ. मनजिंदर गुलयानी, डॉ. मोनिका, कर्मदीप, छात्र आयोजिका सिया ढींगरा, आशुतोष, तुषाल सहित लगभग 50 छात्र मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *