केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल खट्टर बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत
 करनाल, 20 अगस्त। जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठकराल ने बताया कि हरियाणा राज्य विज्ञान, नवाचार और प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह का आयोजन 23 अगस्त 2025 को डॉ. मंगल सेन ऑडिटोरियम में किया जाएगा। केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल खट्टर बतौर मुख्य अतिथि समारोह में शिरकत करेंगे तथा हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा भी समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। समारोह के दौरान राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित गतिविधियों में विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण को सलाम करने के लिए मनाया जाता है। इसका उद्देश्य युवाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित में रुचि लेने और इस क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने के लिए प्रेरित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *