हिसार/पानीपत। भिवानी की शिक्षिका की हत्या के मामले में प्रदेश भर में लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। लोग सड़कों पर उतरने लगे हैं। हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, रोहतक, झज्जर, बहादुरगढ़, चरखी दादरी, करनाल, असंध और घरौंडा में सोमवार को सामाजिक संस्थाओं ने धरना प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकालना।
अंबाला के साहा में भी कैंडल मार्च निकाला गया। वहीं, जींद में छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया। एडीसी विवेक आर्य को ज्ञापन सौंपकर आरोपितों को फांसी देने की मांग की। सोमवार सुबह सीआरएसयू, कालेज, आइटीआइ समेत अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी और युवा जींद के नेहरू पार्क में एकत्र हुए थे। कैथल में विभिन्न संगठनों से जुड़े युवाओं ने शहर में प्रदर्शन किया। लघु सचिवालय पर धरना दिया।

कुरुक्षेत्र में भी भारतीय किसान संघ और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से शिक्षिका को न्याय दिलवाने की मांग करते हुए रोष प्रदर्शन किया। पानीपत में भी आर्य कालेज के सामने छात्र संगठन ने प्रदर्शन किया। भिवानी शहर में हांसी गेट मार्केट, आटो मार्केट, नया बाजार, रोहतक गेट मार्केट बंद कर दुकानदारों ने न्याय की मांग की। वहीं कालेज और सीबीएलयू के विद्यार्थी भी सड़क पर उतर आए और सेक्टर 13 मोड़ पर जाम लगाया, लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया।

यहां पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया मगर वे नहीं माने। लोहारू और ढिगावा मंडी में भी दो-दो जगह लोगों ने जाम लगाया। सोमवार को भी ढिगावा मंडी में धरना जारी रहा। सुबह भीड़ ने उग्र होकर दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर जाम लगा दिया। लेकिन कमेटी के सदस्यों ने जल्द ही जाम खुलवा दिया। वहीं लोहारू उपमंडल के सभी निजी स्कूलों ने प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक में छुट्टी करने का फैसला लिया। इसके चलते सोमवार को सभी स्कूल बंद रहे।

हिसार में कांग्रेस के अलावा हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों, शहर के विभिन्न संगठन, एसएफआइ का डीएन कालेज, स्वामी समाज ने प्रदर्शन किया। नारनौंद की अनाज मंडी से बाजार तक कैंडल मार्च निकाला गया। देर सायं हिसार कैंट के सामने नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया गया। वहीं रोहतक में लघु सचिवालय एमडीयू और शीला बाईपास और अंबेडकर चौक पर कांग्रेस भवन के सामने कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन किए गए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *