चंडीगढ़। हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तीन आईपीएस और दो एचपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए।

भिवानी के एसपी मनबीर सिंह का ट्रांसफर हो गया। आईपीएस सुमीत कुमार को भिवानी का नया एसपी बनाया गया है। एचपीएस अमित दहिया को डीसीपी बनाया गया है। उन्हें क्राइम ब्रांच झज्जर लगाया गया है।

सुरेंद्र सिंह भोरिया को मधुबन लगाया गया है। एचपीएस पंखुरी कुमारी को एसपी अंबाला लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *