अंबाला 14, अगस्त- नगराधीश अभिषेक गर्ग ने कहा कि समाधान शिविर आयोजित करने का मुख्य उदेश्य आम लोगो की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। संबंधित विभाग इसी ध्येय के साथ कार्य करें और लोगो की समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान करें। नगराधीश वीरवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार मे आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता कर रहें थे। इस दौरान उन्होंने समाधान शिविर में पंहुचे लोगो की समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियो को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
नगराधीश ने कहा कि उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन मे जिलास्तर व उपमण्डल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 बजें से दोपहर 12 बजें तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहें है। इन शिविरो मे विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एक स्थान पर मौजूद रहकर लोगो की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करते है। इस मौके पर समाधान शिविर मे कुल 4 शिकायतें प्राप्त हुई जिनको नगराधीश द्वारा संबंधित विभाग को मार्क करते हुए जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।
