अम्बाला, 14 अगस्त:-
हरियाणा गल्र्स बटालियन एनसीसी, अम्बाला छावनी ने कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नितेश सिंह के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस 2025 के उपलक्ष्य में एक रैली का आयोजन किया। इस अवसर पर 200 से अधिक गर्ल कैडेट्स, एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर्स और स्टाफ सदस्यों ने साइकिल, स्कूटी तथा फुट ड्रिल के मिश्रित रूप में भाग लिया।
यह रैली आर्य गल्र्स कॉलेज से शुरू होकर स्टाफ रोड होते हुए तोपखाना मार्केट तक पहुंची। मार्ग में कैडेट्स ने राहगीरों और दुकानदारों को तिरंगा वितरित कर देशभक्ति का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन तोपखाना मार्केट में 4 नुक्कड़ नाटक के साथ हुआ, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर, राष्ट्रवाद, भाईचारा और स्वतंत्रता के लिए बलिदानों को याद करने का संदेश दिया गया। इस रैली में कैडेटस के साथ-साथ रैली में शामिल प्रतिभागियों में भारी उत्साह था, जो एकता, सेवा और राष्ट्र गर्व की भावना में एनसीसी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *