अम्बाला, 14 अगस्त:-
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के दिशा निर्देशानुसार, जिला परियोजना समन्वयक ज्योति रानी के मार्गदर्शन एवं सहायक परियोजना समन्वयक, पूजा शर्मा के नेतृत्व में फर्रूखा खालसा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अंबाला कैंट में जिला स्तरीय रंगोत्सव प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परियोजना समन्वयक ज्योति रानी एवं खंड शिक्षा अधिकारी मोनिका रानी के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी सहायक परियोजना समन्वयक पूजा शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय रंगोत्सव कार्यक्रम में नौ विभिन्न विद्याओं के अंतर्गत राजकीय विद्यालयों में कार्यरत उन अध्यापकों ने भाग लिया है। जिन्होंने खंड स्तर पर पुरुष एवं महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
इन विधाओं में शास्त्रीय स्वर संगीत, लोकगीत स्वर संगीत, शास्त्रीय वादन, लोकगीत वादन, शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, थिएटर, दृश्य कला 2डी एवं दृश्य कला 3डी के अंतर्गत प्रतियोगिता करवाई गई। प्रत्येक विद्या के पुरुष एवं महिला वर्ग के प्रथम स्थान प्राप्त विजेता अध्यापक अगस्त माह के अंत में आयोजित की जा रही राज्य स्तरीय रंगोत्सव प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। डीपीसी ज्योति रानी ने बताया कि जिला स्तरीय रंगोत्सव अध्यापकों की प्रतिभा के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वोत्तम मंच है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से अध्यापको की प्रतिभा उभर कर सामने आती है।
उन्होंने सभी प्रतिभागी अध्यापकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में समग्र शिक्षा टीम द्वारा डीपीसी मैडम एवं बीईओ को एक सुंदर पौधा देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन की भूमिका प्रवक्ता कुणाल शर्मा एवं जितेंद्र कुमार ने बखूबी निभाई। कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलने में विद्यालय के प्राचार्य केपी सिंह सहित उनका समस्त स्टाफ, समग्र शिक्षा टीम के अहम सदस्य वीणा कुमारी, शैली, रमनदीप कौर एवं सुनील सैनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
ये रहे परिणाम
शास्त्रीय नृत्य में महिला वर्ग में नेहा शर्मा, लोक नृत्य में महिला वर्ग में नेहा पुंज ने प्रथम, परमिंदर कौर ने द्वितीय एवं नूतन ने तृतीय स्थान व पुरुष वर्ग में दीदार सिंह ने प्रथम एव रविंद्र कुमार ने द्वितीय स्थान, शास्त्रीय स्वर संगीत में जगत सिंह ने पुरुष वर्ग में प्रथम एवं विकास समीर ने महिला वर्ग में प्रथम स्थान, लोकगीत स्वर संगीत में पुरुष वर्ग में संजय ने प्रथम, प्रदीप ने द्वितीय एवं महिला वर्ग में नीलम शर्मा ने प्रथम स्थान, लोकगीत वादन में शिव प्रकाश ने पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान, थिएटर एकल में पुरुष वर्ग से पंकज लोहान ने प्रथम स्थान एवं महिला वर्ग में मीणा आर्य ने प्रथम व पूनम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, दृश्य कला 2डी में पुरुष वर्ग में मनोज ने प्रथम, मनदीप सिंह ने द्वितीय एवं धर्मवीर रोहिला ने तृतीय स्थान एवं महिला वर्ग में मीनू ने प्रथम व गीता ने द्वितीय स्थान, दृश्य कला 3डी में पुरुष वर्ग में संतोष कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *