15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रात: 9 बजे अम्बाला मण्डल आयुक्त संजीव वर्मा करेगें ध्वजारोहण।

नारायणगढ़, 14 अगस्त।      उपमंडल स्तर पर 15 अगस्त को अतिरिक्त अनाज मंडी, नारायणगढ़ में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं मार्च पास्ट की फाइनल रिहर्सल वीरवार को आयोजित की गई। बता दें कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रात: 9 बजे अम्बाला मण्डल आयुक्त संजीव वर्मा ध्वजारोहण करेगें।
इस अवसर पर एसडीएम शिवजीत भारती ने समारोह स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने रिहर्सल के दौरान ध्वजारोहण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। रिहर्सल में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
इस अवसर पर एसडीएम शिवजीत भारती ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं बल्कि हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने और देश के प्रति कर्तव्य निभाने का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। एसडीएम ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे शिक्षा, अनुशासन और संस्कारों को जीवन में अपनाएं और देश को प्रगति की राह पर आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएं।
डीएसपी सूरज चावला ने मौके पर मौजूद पुलिस बल एवं एनसीसी की टुकडिय़ों को परेड से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि मुख्य समारोह में सभी गतिविधियां अनुशासन और समयबद्धता के साथ सम्पन्न हो सकें। मुख्याध्यापक सुरेन्द्र धीमान ने भी एनसीसी की टुकडिय़ों को परेड/मार्च पास्ट सम्बंधित जरूरी दिशा-निर्देश दिये।
मार्च पास्ट में पुलिस एवं एनसीसी की टुकडिय़ों ने अनुशासन और तालमेल का अद्भुत प्रदर्शन किया। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर पीएसआई नेहा के द्वारा किया गया। जबकि हरियाणा पुलिस की टुकड़ी का नेतृत्व एएसआई प्रदीप के द्वारा किया गया। इसी प्रकार राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ की एनसीसी टुकड़ी का नेतृत्व खुशी, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारायणगढ़ का नेतृत्व हरदीप सिंह, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पतरेहड़ी का नेतृत्व जसप्रीत सिंह, डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारायणगढ़ का नेतृत्व हार्दिक वालिया, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारायणगढ़ का नेतृत्व प्रिया, पैरामाउंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल अकबरपुर का नेतृत्व अनमोल, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शहजादपुर का नेतृत्व रितेश तथा राजकीय सीनीयर सैकण्डरी स्कूल जटवाड़ की टुकड़ी का नेतृत्व शिमरन ने किया।
कार्यक्रम में एसडी स्कूल के बच्चों ने डम्बल, श्रीमद् भगवत गीता सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने योगा एवं पिरामिड, और रणभूमि एकेडमी ने मार्शल आर्ट का शानदार प्रदर्शन किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सन राईज पब्लिक स्कूल बनौदी द्वारा देश भक्ति पर आधारित गीत देश मेरे देश मेरे मेरी जान है तू, एसडी सीनीयर सैकण्डरी स्कूल नारायणगढ के बच्चों द्वारा हरियाणवी गीत, देशा म देश है भारत, भारत म ह हरियाणा पर अपनी प्रस्तुति दी गई। बल्यू बैल्स सीनीयर सैकण्डरी स्कूल नारायणगढ़ के बच्चों द्वारा हरियाणवी लोक गीत पर अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। डीएवी पब्लिक सीनीयर सैकण्डरी स्कूल नारायणगढ़ के बच्चों द्वारा आप्रेशन सिंदूर पर आधारित देश भक्ति पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। पराइम स्टैप इंटरनेशनल स्कूल शहजादपुर द्वारा देश भक्ति गीत तलवारों पर सर वार दिये पर प्रस्तुति दी गई। प्रोविड़ंस स्कूल शहजादपुर द्वारा एक तेरा नाम है सांचा पर प्रस्तुति दी गई। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारायणगढ के बच्चों ने बैंड तथा राष्ट्रगान पर अपनी प्रस्तुति दी। मंच संचालन प्राध्यापक संजय धीमान द्वारा किया गया।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार संजीव अत्री, खण्ड़ शिक्षा अधिकारी नारायणगढ़ मनजीत कौर, खण्ड़ शिक्षा अधिकारी शहजादपुर नरोतम कुमार, मार्किट कमेटी सचिव अखिलेश शर्मा, स्टैनो नवीन सैनी, सीडीपीओं अरविन्द्र कौर, एआईपीआरओ मनोज वालिया, प्राध्यापक संजय धीमान, प्राध्यापक कुलवंत सिंह तथा पीटीआई राजकुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी और अध्यापक एवं विभिन्न स्कूलों के एनसीसी ऑफिसर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *