अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पिछले 11 वर्षों से बिना संगठन के चल रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक एजेंसी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप की तरह संगठन बना रही है। विज ने कहा कि पाकिस्तान की जनता दयनीय स्थिति में है, जबकि वहां के नेता गीदड़भभकी कर रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस के संगठन निर्माण पर टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रजातांत्रिक पार्टियों में चुनाव प्रक्रिया होती है, लेकिन कांग्रेस में यह प्रक्रिया नहीं है।

विज ने पाकिस्तान के नेताओं के बयानों को नजरअंदाज करते हुए कहा कि भारत इन गीदड़भभकियों में नहीं आने वाला है। उन्होंने पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति और महंगाई पर भी चिंता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *