चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में स्किल्ड वर्कर्स की कोई कमी नहीं है। हमारा प्रयास है कि ये युवा पक्के और सुरक्षित तरीके से विदेश जाएं और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त हों।

\इसके लिए राज्य सरकार हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से पारदर्शी और भरोसेमंद भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार का गो ग्लोबल दृष्टिकोण युवाओं को अंतरराष्ट्रीय रोजगार बाजार में नई दिशा प्रदान करेगा और राज्य की आर्थिक प्रगति को गति देगा।

मुख्यमंत्री ने सभी स्टेकहोल्डर्स से मिलकर डंकी रूट जैसी अवैध गतिविधियों पर सख्त लगाम लगाने और सही दिशा में समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के विदेश सहयोग विभाग द्वारा हरियाणा निवास चंडीगढ़ में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस बैठक का उद्देश्य राज्य के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना और उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की रणनीति तैयार करना था।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *