अम्बाला, 13 अगस्त:-
राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दृष्टिïगत पुलिस लाईन ग्राउंड अम्बाला शहर में बुधवार को फाईनल रिहर्सल हुई, जिसमें उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने ध्वजारोहण किया और पुलिस टुकडिय़ों की सलामी ली। इससे पहले उपायुक्त ने पुलिस लाईन परिसर में स्थित शहीद स्मारक में जाकर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन कर श्रद्धाजंली अर्पित की।  प्रशासन द्वारा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को पुलिस लाईन मैदान अम्बाला शहर में भव्य और शानदार ढंग से मनाया जाएगा। इस समारोह में हरियाणा के महामहिम राज्यपाल प्रो0 अशीम कुमार घोष ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे और जिला वासियों के नाम अपना संदेश देंगे।
इस अवसर पर परेड कमांडर एएसपी आयुष यादव आईपीएस की अगुवाई में जिला महिला पुलिस की टुकड़ी एसआई देवेन्द्र कौर, एचएपी बटालियन मधुबन महिला पुलिस की टुकड़ी एसआई सुनिता, जिला पुलिस की टुकड़ी पीएसआई ऋषि, राजकीय रेलवे पुलिस की टुकड़ी एएसआई राजेश, पीआरटीसी जहान खेला होशियारपुर पंजाब की टुकड़ी एएसआई राजकुमार, हरियाणा पुलिस एकेडमी मधुबन की टुकड़ी पीएसआई विरेन्द्र, हरियाणा पुलिस एकेडमी मधुबन की टुकड़ी पीएसआई रोमी सिंह, हरियाणा गृह रक्षी की टुकड़ी एएसआई कपिल शर्मा, स्काउटस की टुकड़ी अरमान के नेतृत्व में मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया। मार्च पास्ट का प्रदर्शन हरियाणा पुलिस अकादमी के बैंड की धुन पर किया गया।  रिहर्सल के दौरान देव गुरूकुल दीनारपुर के विद्यार्थियों द्वारा मलखम एवं सूर्य नमस्कार की भी प्रस्तुति दी गई।
फाईनल रिहर्सल के दौरान आज हरियाणा पुलिस के जवानों द्वारा आम्र्स ड्रिल व मास पीटी शो तथा योगा की बेहतर प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर विभिन्न स्कूली विद्यार्थियों द्वारा पीटी शो की भी प्रस्तुति दी गई। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राजकीय कालेज (पीजी) अम्बाला छावनी के विद्यार्थियों द्वारा पंजाबी डांस (चल मेले नू चलिए), पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा ग्रुप सोंग (हम करें राष्ट्र आराधना), एमएम यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों द्वारा राजस्थानी डांस (आओ जी पधारो म्हारे देस), चमन वाटिका गुरूकुल के विद्यार्थियों द्वारा बैंगोली डांस (फागुनेरो मोहन आए), पीकेआर जैन वाटिका सीनियर सैकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा क्लासिकल डांस (ऐ वतन आबाद रहे तू) तथा एसवीएस बाल भारती के विद्यार्थियों द्वारा भंगड़ा (सब देखण खडक़े जद मुंडे कुडिय़ां ने भांगड़ा पाया) द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतर प्रस्तुति पेश की गई। इस अवसर पर हरियाणा पुलिस के जवानों द्वारा डेयरडेविल मोटरसाईकिल शो की भी बेहतर प्रदर्शन किया।  एसए जैन सीनियर मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीयगान की प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने 15 अगस्त के राज्य स्तरीय आयोजन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाने के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर सभी जिला वासियों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में आकर कार्यक्रम की भव्यता को बढाएं ।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखवत, अतिरिक्त उपायुक्त महेन्द्र पाल, एएसपी उत्तम, एसडीएम अम्बाला शहर दर्शन कुमार, नगराधीश अभिषेक गर्ग, सीईओ जिला परिषद् गगनदीप सिंह, आरटीए सुशील कुमार, नगर निगम से एएमसी दीपक सूरा, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, जीएम रोडवेज अश्वनी डोगरा, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग हरमिलाप,  के साथ-साथ अन्य मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *