करनाल की नई अनाज मंडी में आयोजित की गई स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रैस रिहर्सल
स्कूली छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत की अलग-अलग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
करनाल, 13 अगस्त। 
करनाल की नई अनाज मंडी में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रैस रिहर्सल हुई। डीसी उत्तम सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान अलग-अलग स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। इस मौके पर एसपी गंगाराम पूनिया भी रहे।
डीसी उत्तम सिंह ने सर्वप्रथम शहीदी स्मारक पर पहुंचकर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत वह नई अनाज मंडी पहुंचे। जहां उन्होंने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। परेड कमांडर एएसपी कांची सिंघल आईपीएस के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस के जवानों की प्लाटून, होमगार्ड, एनसीसी आर्मी विंग, स्काउट व गाईडस की टुकड़ियां मार्च करती हुए सलामी मंच के आगे से गुजरी। उपायुक्त ने परेड की सलामी ली।
इसके बाद स्कूली छात्रों ने पीटी शो का प्रदर्शन किया। समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। गुरूकुल नीलोखेड़ी के बच्चों का मलखम्ब तथा पार्थ पब्लिक स्कूल घरौंडा, डी.ए.वी स्कूल पुलिस लाईन, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, दून इंटरनेशनल स्कूल, डी.ए.वी. मधुबन स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। राजकीय स्कूलों की छात्राओं का हरियाणवी नृत्य पेश किया।
उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को आयोजित किए जाने वाले समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ध्वजारोहण करेंगे। समारोह में मुख्य अतिथि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित भी करेंगे। उन्होंने  लोगों से अपील की कि वे समारोह में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि जिला में उपमंडल स्तर पर भी स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा।
इस मौके पर एसडीएम अनुभव मेहता, सीटीएम मोनिका शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठुकराल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *