जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक।
सरकार की योजना के क्रियान्वयन के लिए मिलजुल कर करें कार्य, पात्र व्यक्तियों को समय पर करवाएं ऋण उपलब्ध
करनाल, 13 अगस्त।   
अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट की अध्यक्षता में बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एडीसी ने बैंकर्स को निर्देश दिए कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित जन-कल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए सरकारी एजेंसियों के साथ मिलजुल कर कार्य करें। किसी भी जरूरतमंद व्यक्तियों को सरकार की योजनाओं से वंचित न रखें। बल्कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभान्वित करके अपने-अपने बैंक के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करें।
उन्होंने कहा कि बैंकर्स सुरक्षा की दृष्टि से अपने-अपने बैंकों व एटीएम पर सीसीटीवी कैमरें चालू हालात में रखें तथा सिक्योरिटी गार्ड की उपलब्ध सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित पुलिस थाना व चौकी इंचार्ज का दूरभाष व मोबाईल नंबर प्रत्येक बैंक मैनेजर के पास अवश्य उपलब्ध रहना चाहिए। ताकि जरूरत के समय पुलिस बल की मदद ली जा सके। उन्होंने बैंकर्स को निर्देश दिए कि केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं के लिए किए गए आवेदन को बेवजह लंबित न रखें और कम से कम रद्द करने की कोशिश करें तथा प्रार्थी को आवेदन रद् होने के कारणों के बारे में भी जानकारी दी जाए। ताकि वे बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाए।
बैठक में डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से जिला में स्थापित सभी बैंकों के आस-पास प्राप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा डायल 112 की गाड़ी 24 घंटे सेवा रत रहती है। कहीं पर भी कोई घटना की सूचना मिलती है तुरंत प्रभाव से डायल 112 की टीम 9 से 10 मिनट में घटना स्थल पर पहुंच जाती है। फिर भी पुलिस बल की जरूरत के लिए संबंधित एसएचओ व चौकी इंचार्ज का नंबर प्रत्येक बैंक ब्रांच में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी बैंक  के सिक्योरिटी गार्ड का गन लाइसेंस समय पर रिन्यू अवश्य करवाएं। बैंकों के उपभोक्ताओं के साथ लूटपाट की घटनाओं से संबंधित मामला के विषय में बैंक कर्मी पुलिस को पूरा सहयोग करें। ताकि उन मामलों का समाधान किया जा सके।
बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक से आए एलडीओ कंवल किशन, नाबार्ड से डीडीएम हिमांशु खत्री, जिला विकास प्रबंधक और अग्रणी जिला प्रबंधक सुशील कुमार हन्दुजा, पंजाब नेशनल बैंक ने अपने विचार रखे और बैंकों को निर्देश दिए की प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत लोगों का ग्रामीण स्तर पर बैंक कैंप लगाकर सोशल सुरक्षा संतृप्ति अभियान के तहत जो की भारत सरकार वित्त मंत्रालय के निर्देशानुसार करनाल जिले के सभी बैंकों की तरफ  से 1 जुलाई से 30 सित बर 2025 तक लोगों को जन सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाने के बारे जागरूक करने को लेकर हर एक गाँव में पंचायत पर कैंप लगाया जा रहा है उसमे उन्हें पंजीकृत करे।
एलडीएॅम सुशील हन्दुजा ने कहा की इन शिविरों का मु य उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत करनाल जिला के लगभग 395 गाँवो में घर पर बैंकिंग सुविधाए प्रदान करना, ई केवाईसी करना और साइबर अपराध के संबंध में लोगों को जानकारी प्रदान करना है, भारतीय रिजर्व बैंक से आए हुए एलडीओ कंवल किशन और डीडीएम नाबार्ड हिमांशु खत्री ने भी सभा मे अपने विचार रखे और सभी बैंक अधिकारियों को ऋण से संबंधित ऋण प्रार्थना पत्र जल्दी निपटाने का आदेश दिया एवं अपने बैंक में अधिक से अधिक बैंक मित्र एजेंट रखें और जन-धन खातों को इन एक्टिव से एक्टिव करे। खाते में नॉमिनेशन जरुर करे।
विभिन्न बैंकों से आये हुए सभी डीसीओ एवं सरकारी विभाग के नोडल अधिकारियों ने मीटिंग में भाग लिया। इस मीटिंग में करनाल जिले के सभी बैंकों की उपलब्धियों का अवलोकन किया गया। सभापति महोदय ने सभी बैंकों को निर्देश दिए कि सरकारी योजना के तहत प्राप्त सभी पैंडिंग प्रार्थना पत्र का निपटान अति शीघ्र करे। सभी विभन्न बैंको के डीसीओ को निर्देश दिये गए कि वह अपने अधीन समस्त बैंक शाखाओं के प्रबंधकों को निर्देश दे कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा स्कीम प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत सभी लोन व अन्य सरकारी ऋण योजना के तहत प्राप्त सभी पेंडिंग प्रार्थना पत्र का निपटान अति शीघ्र करे और पोर्टल पर अपडेट करवाए तथा अनावश्यक ऋण लोन को रिजेक्ट न करे।
सभी बैंकर्स साथियों से अनुरोध है इस कार्यो को जल्द से जल्द सभी ऋण योजना के ऋण पत्रों का निस्तारण करे। सभी बैंक अधिकारियों व शाखा प्रबंधको को कहा गया की सामाजिक सुरक्षा  स्कीम के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को पंजीकृत किया जाये जिससे कि उनको इसका लाभ मिल सके जो की इस साल का 1 जुलाई 2025 से शुरू होकर  30 सित बर 2025 तक है। अग्रणी जिला प्रबंधक  सुशील कुमार हन्दुजा ने सभी बैंक अधिकारियों को सुझाव दिया कि बिना वजह ऋण आवेदन पत्र को लंबित न करे इससे बैंक कि छवि खराब होती है। अंत मे पंजाब नेशनल बैंक करनाल  के वित्तीय साक्षरता सलाहकार  द्वारा सभी अधिकारियों का धन्यवाद किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *