मोरनी। हरियाणा रोडवेज के एक परिचालक के नशे में ड्यूटी करने का मामला सामने आया है। परिचालक रविन्द्र मंगलवार को हराघाट से टिक्कर ताल रूट पर तैनात था। उसने नशे में टिकट भी नहीं काटे और उसके व्यवहार के कारण महिलाओं समेत बस में सवारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 यात्रियों ने बताया कि परिचालक बस में ढंग से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। मोरनी पहुंचने के बाद बस टिक्कर ताल नहीं जा सकी क्योंकि परिचालक की हालत ठीक ऐसी नहीं थी कि वो टिकट काट सके। मामला संज्ञान में आने पर  परिवहन निगम के महाप्रबंधक ने बस पर दूसरा परिचालक भेजा।
नशे में धुत परिचालक के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करने के लिए कहा है। जीएम सुखदेव सिंह ने बताया कि परिचालक रविंद्र के नशे में ड्यूटी करने के कारण उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बस को रूट पर भेजकर सवारियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *