करनाल, 12 अगस्त। बाबू मूलचंद राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस बड़े उत्साह एवं जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य राकेश भाटिया की अध्यक्षता में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एपीओ मीनाक्षी, इंद्री आईटीआई की प्रधानाचार्य द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन ललित रावत द्वारा किया गया।
एपीओ मीनाक्षी ने अपने संबोधन में युवाओं को राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका एवं कौशल विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के युवा तकनीकी दक्षता सकारात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ देश को नई ऊँचाइयों पर ले जा सकते हैं।
इस अवसर पर विभिन्न वक्ता ने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2025 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। युवा दिवस की थीम लोकल यूथ एक्संस फोर दा एसडीजीएस एण्ड बियोन्ड है। इस दौरान गुलशन कुमार, सुमेर लाठर, मीनाक्षी,शिल्पा एवं रणबीर ने अपने विचार साझा किए।
प्रधानाचार्य राकेश भाटिया ने अपने संबोधन में कहा कि अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस का उद्देश्य युवाओं में जागरूकता लाना और उन्हें जीवन में सही दिशा प्रदान करना है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *